Spiritual Travel : कहीं आप भी तो उन्ही लोगों में से एक नहीं जो एक पंथ और दो काज करना चाहते है? उन्हें लगता है किसी धार्मिक स्थल पर चलते है वहां दरहन भी हो जायेंगे और घूमना भी हो जायेगा. अगर आप भी यही सोचकर आने वाले दिनों में जगन्नाथ पूरी, सारनाथ, द्वारका, काशी जाने का सोच रहें है तो हम आपको बता दें कि यदि आपका उद्देश्य काम के तनाव से दूर भागकर खुद को रीचार्ज करना, परिवार के साथ सुकून से समय बिताना और आराम करना है, तो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा अक्सर आपको और अधिक थका सकती है. आइये जाने कैसे-
भीड़भाड़ और ओवर टूरिस्म है सबसे बड़ी वजह
बनारस, पुरी या द्वारका जैसे बड़े तीर्थस्थलों पर साल के 365 दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. यहाँ 'ऑफ-सीजन' जैसा कुछ बचा नहीं है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुछ चुनिंदा जगहों की रील्स वायरल होने से लाखों लोग एक साथ उन्हीं जगहों पर पहुँचने लगते हैं. जैसे की पूरी में अगर कोई धार्मिक आयोजन है तो उसकी रील वायरल हो जाती है और सभी लोग वहां जाने को मचल उठते है और जब वहां पहुँचते है तो वहां की बदइंतज़ामी देख पूरा ट्रिप ख़राब हो जाता है.
दर्शन सिर्फ 2-4 सेकंड के और थकन पूरे दिन की मेट्रो शहरों में काम करने वाले लोग हर लंबे वीकेंड पर वृंदावन, मथुरा जैसे तीर्थस्थलों की ओर भागते हैं. लेकिन वहां पहुंचकर हम तब ठगे से रह जाते है जब घंटों लंबी लाइनों में खड़े रहने के बाद भगवान के दर्शन सिर्फ 2-4 सेकंड के लिए मिलते हैं, तो बच्चों और बुजुर्गों के लिए शारीरिक रूप से यह यात्रा बहुत कष्टदायक हो जाती है. तब लगता है कि इतनी दूर दर्शन करने आये और 2 सेकंड का समय भी नहीं मिला बल्कि वह समय तो खुद को सँभालने में ही लग गया और इतने में भीड़ के धक्के से बाहर भी निकल गएँ. फिर हम यहाँ क्या करने आये थे, जब दर्शन तक ढंग से नहीं कर पाएं? घंटों लाइन में खड़े रहने और कड़ी मेहनत के बाद गर्भगृह में सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का देकर मात्र कुछ ही सेकंड में बाहर निकाल दिया जाता है, जिससे श्रद्धालु को मानसिक संतोष नहीं मिल पाता.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
