Wedding Bells :  भारत में वैडिंग यानी विवाह प्रेम, विश्वास और समर्पण के साथ जीवनभर रिश्ते को निभाने के संकल्प से बना एक खूबसूरत बंधन है. यह जीवन की बहुत खास घटना है जो हमारे जीवन में खासकर एक लड़की के जीवन में काफी बदलाव लाती है. विवाह व्यक्ति को सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है. यह न केवल 2 व्यक्तियों के बीच का रिश्ता होता है बल्कि 2 परिवारों और 2 समाजों को भी एकसाथ लाता है.

शादी से जीवन में स्थिरता, प्यार और खुशी आती है जो व्यक्ति को एक सफल और संतुष्ट जीवन जीने में मदद करती है.

नए जीवन का आगाज

देखा जाए तो विवाह जन्म लेने के बाद हमारे द्वारा उठाया गया सब से बड़ा कदम होता है. जैसे जन्म लेने के बाद हमारा नया जीवन शुरू होता है वैसे ही विवाह के बाद भी सबकुछ बदल जाता है और एक नई जिंदगी का आगाज होता है.

हमारा रहनसहन, खानपान, बात, व्यवहार, नातेरिश्तेदारी, प्राथमिकताएं वगैरह सब बदल जाती हैं. हम किसी और की परवाह करने लगते हैं. कोई और हमें जीने के नए तरीके बताता है. हम उस के बहुत करीब हो जाते हैं. हमारे मन में जिम्मेदारी का एहसास जगता है. कोई और होता है जो हमें खुद से पहले रखने लगता है और यह एहसास जीवन में खुशियों के रंग भर देता है.

तेरामेरा नहीं रह जाता

शादी के बंधन में 2 लोग होते हैं जो आर्थिक स्तर, कल्चर, परिवेश, रहनसहन सब में अलग होते हैं. लेकिन रहना एकसाथ होता है. वे एक घर में एक ही कमरे में रहते हैं इसलिए किसी भी तरह मेरातेरा की भावना खत्म हो जाती है. शादी के बाद मेरातेरा नहीं रह जाता बल्कि सब हमारा हो जाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...