Female empowerment : कहते हैं बेटियां घर की रौनक होती हैं लेकिन कई घरों में वही रौनक एक दिन सहारा बन जाती है जब किसी कारणवश पिता घर में नहीं रहते. चाहे असमय निधन हो, बीमारी हो या कोई और स्थिति तो अकसर घर की बड़ी बेटी अचानक बेटी से ‘जिम्मेदार अभिभावक’ की भूमिका में आ खड़ी होती है. यह बदलाव आसान नहीं होता पर इसी में उस की असली ताकत भी छिपी होती है.

अचानक बदल जाती है जिंदगी

बाप के साए में पलने वाली बेटी जो कल तक अपने सपनों, पढ़ाई और छोटीछोटी खुशियों में व्यस्त थी, आज वही घर का बजट संभालती है, छोटे भाईबहनों की पढ़ाई देखती है और मां का हौसला बनती है. समाज भी उस से उम्मीदें बढ़ा देता है कि अब तुम्हें ही संभालना है. हालांकि इन शब्दों में भरोसा भी होता है और दबाव भी.

भावनाओं का संघर्ष

बेटी बाहर से मजबूत दिखती है पर भीतर कहीं न कहीं डर, थकान और असुरक्षा भी होती है. उसे रोने का समय भी कम मिलता है क्योंकि घर को उस की मुसकान की जरूरत होती है. कई बार वह अपने सपनों को टाल देती है पर मन के किसी कोने में उन्हें सहेज कर रखती है.

जिम्मेदारी नहीं अवसर भी

यह सच है कि जिम्मेदारी भारी होती है लेकिन यही जिम्मेदारी बेटी को आत्मनिर्भर बनाती है. वह पैसों की कद्र सम झती है, फैसले लेना सीखती है और रिश्तों को संभालना भी. धीरेधीरे वही घर की रीढ़ बन जाती है.

समाज को भी चाहिए कि वह ऐसी बेटियों को बो झ न सम झे बल्कि उन के साहस की सराहना करे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...