हेल्दी टिफिन बच्चों को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं. हालांकि खाने में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को संतुलित करना मुश्किल है. ये एक ऐसी समस्या है, जिसका मदर्स हमेशा से समाधान निकालने की कोशिश में लगी रहती हैं. टिफिन सिर्फ हेल्दी फूड सर्व करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसे साफ हेल्दी लंच बौक्स में परोसना भी जरूरी होता है. एंटी बैक्टीरियल एक्सो, सिर्फ सफाई नहीं करता, बल्कि गंदे बर्तनों पर 10 सेकंड में 700 पर्सेंट बढ़ने वाले बैक्टीरिया का खात्मा भी करता है और लंच बौक्स को साफ करके टिफिन बौक्स को भी हेल्दी बनाता है.

आइए आपको बताते हैं कुछ मजेदार रेसिपीज के बारे में...

  1. वेज काठी रोल

1 कप आटे का डो बना कर रेस्ट देने के बाद चपाती बना कर देशी घी में सेंक लें. पैन में तेल गरम कर पहले 50 ग्राम पनीर क्यूब्स को सुनहरा तलें फिर पनीर निकाल कर इसी पैन में 2 कुटे लहसुन और 1 कटी हरीमिर्च फ्राई कर 1 कप कटी मिक्स वैज (शिमला मिर्च, गाजर पत्तागोभी) फ्राई कर लें. इसमें पनीर, नमक और थोड़ा कालीमिर्च पाउडर मिक्स करें. आधा चम्मच सोया सॉस और 1 चम्मच टोमेटो सॉस इसमें मिक्स कर थोड़ा फ्राई करके निकाल लें. रोटी में मेयोनीज या बटर लगा कर तैयार फिलिंग भरें और रोल तैयार है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...