शादी के सीजन में मस्ती जमकर होती है. जहां बरसों बाद रिश्तेदार मिलते हैं तो वहीं कजिन्स की मस्ती से पूरा घर खुशनुमा हो जाता है. वहीं इन सब चीजों में कई सारी चीजें होती हैं, जिनकी तैयारी करनी पड़ती है और जब शादी किसी खास की हो तो कपड़े हो या ज्वैलरी सभी का ध्यान रखना पड़ता है. वहीं इन सब में सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है गिफ्ट की. कुछ ऐसी ही जिम्मेदारी सोनिया भी महसूस कर रही थी.
दरअसल, सोनिया की बड़ी बहन नीलिमा की शादी है. बचपन से छोटी बहन होने के नाते सोनिया, नीलिमा से अपनी हर जिद मनवाती और कई बार उसे अपने हिस्से की चीजें भी दे देती. लेकिन आज जब वो उससे दूर जा रही थी तो सोनिया को अहसास हुआ कि उसकी बहन उससे कितना प्यार करती है. इसलिए सोनिया अपनी बहन को कुछ खास गिफ्ट करना चाहती थी. वह चाहें तो उसे कुछ भी दे सकती थी. लेकिन वह चाहती थी कि बहन के इस खास दिन पर वह उसे ऐसा गिफ्ट दे, जिसे वह उम्र भर अपने साथ संभाल कर रख सके.
सोनिया को याद आया बचपन में एक बार सोनिया और नीलिमा के पापा दोनों के लिए दो सुंदर गोल्डन झुमके लेकर आए थे लेकिन सोनिया ने नीलिमा की चेन जबरदस्ती ले ली और नीलिमा ने भी उसे खुशी खुशी वो झुमके पहनने दिए. आज सोनिया अपनी वो गलती सुधारने वाली थी.
