लेखक -विर्मला महाजन

मिनी अकसर अपनी दादी को देखकर हैरान रहती. उसे लगता कि इस उम्र में दादी को कोई काम नहीं करने देता और इसलिए दादी खाली बैठी रहती है. एक दिन मौका देख कर मिनी दादी से अजीबोगरीब सवाल करने लगी और जो हुआ उस की कल्पना खुद दादी को भी नहीं थी...

कोरोना   के दिन थे जब एक दिन मिनी मेरे पास बैठ कर होमवर्क  कर रही थी. अचानक वह कहने लगी, ‘‘दादी, आप को कितनी मौज है न?’’

‘‘क्यों, किस बात की मौज है?’’ मैं ने जानना चाहा.

‘‘आप को तो कोई काम नहीं करना पड़ता न?’’ उस का उत्तर था.

‘‘क्यों? मैं तुम्हारे लिए मैगी बनाती हूं, सूप बनाती हूं, हरी चटनी बनाती हूं, तुम्हारा फोन चार्ज करती हूं. कितने काम तो करती हूं? तुम्हें कौन सा काम करना पड़ता है?’’ मैं ने हंस कर पूछा

‘‘क्या बताऊं दादी मु?ो तो बस काम ही काम हैं?’’ उस ने बड़े ही दुखी स्वर में उत्तर दिया.

‘‘क्या काम है, पता तो चले?’’ मैं ने

दोबारा पूछा.

‘‘क्लास अटैंड करो, होमवर्क करो, कभी टैस्ट की तैयारी करो, कभी कोई प्रोजैक्ट तैयार करो. दादी आप को पता है, बच्चों को कितने काम होते हैं?’’ वह धाराप्रवाह बोलती जा रही थी मानो किसी ने उस की दुखती रगरग पर हाथ रख दिया हो.

‘‘उस पर ये औनलाइन क्लासें. बस लैपटौप के सामने बैठे रहो, बुत बन कर. जरा सा  इधरउधर देखो तो मैम चिल्लाने लगती है. चिल्लाती भी इतनी जोर से है कि घर पर भी सब को पता चल जाता है. सोनम तुम ने होमवर्क क्यों नहीं किया? राहुल तुम्हारी राइटिंग कितनी गंदी है. महक तुम्हारा ध्यान किधर है. बस डांटती ही जाती है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...