Famous Hindi Stories : भव्या बहुत देर तक मौल में इधरसेउधर घूमती रही. आखिकार उस के पति अक्षर ने झंझला कर कहा, ‘‘लेना क्या है तुम्हें? एक बार ले कर खत्म करो.’’

भव्या की मोटीमोटी आंखों में आंसू आ गए. रोंआसी आवाज में बोली, ‘‘मुझे मीना बाजार की साड़ी ही पसंद आ रही हैं.’’

‘‘तो ले लो, क्या समस्या हैं?’’ अक्षर बोला.

भव्या ?िझकते हुए बोली, ‘‘बहुत महंगी है, 20 हजार की.’’

भव्या यह साड़ी करवाचौथ के लिए लेना चाहती थी, इसलिए अक्षर उस का दिल नहीं तोड़ना चाहता था. अत: भव्या को साड़ी दिलवा दी थी. भव्या बेहद खुश हो गई.

फिर दोनों मेकअप का सामान लेने चले गए. वहां पर भी भव्या ने महंगे ब्रैंड का सामान लिया. यही कहानी चप्पलों और अन्य सामान खरीदते हुए दोहराई गई.

जब भव्या और अक्षर मौल से बाहर निकले तो अक्षर अपनी आधी तनख्वाह भव्या के ब्रैंडेड सामान पर खर्च कर चुका था.

भव्या घर आ कर अपनी सास मृदुला को सामान दिखाने लगी तो मृदुला बोलीं, ‘‘बेटा इतने महंगे कपड़े खरीदने की क्या जरूरत थी? मैं तुम्हें सरोजनी नगर मार्केट ले चलती, इस से भी अच्छे और सुंदर कपड़े मिल जाते.’’

भव्या बोली, ‘‘मम्मी मगर वे ब्रैंडेड नहीं होते न. ब्रैंडेड चीजों की बात ही कुछ और होती है. मुझे तो ब्रैंडेड चीजें बेहद पसंद हैं.’’

करवाचौथ के रोज भव्या बहुत प्यारी लग रही थी. लाल रंग की साड़ी में एकदम शोला लग रही थी.

रात को चांद निकल गया था और बहुत हंसीखुशी के माहौल में जब पूरा परिवार

डिनर करने के लिए बैठा तो भव्या बोली, ‘‘अक्षर मेरा गिफ्ट कहां है?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...