कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले श्यामली का माथा ठनका. आखिर स्त्री की छठी इंद्री ऐसी शक्ति है जो उस पर पड़ी परपुरुष की निगाह की भाषा भी पढ़ लेती है और अपने पति की परस्त्री की तरफ पड़ी निगाहों की भाषा भी. शुभांगी व मानव का नैनमटक्का उस की निगाह में धीरेधीरे खटकने लगा पर बोलने के लिए कुछ था ही नहीं. उधर वरुण तो बीवी को अपने व परिवार की लंबी उम्र व सलामती के लिए व्रतउपवासों व ऐसे ही मौकों पर दोनों परिवारों के सामूहिक पर्व मनाने का इंतजार करते देख फूला न समाता और सोचता कि शुभांगी अब उसे कितना प्यार करने लगी है. उस की हर बात मानती है. सास भी अब कुछ खुश रहने लगी थी.

सालभर बीततेबीतते करवाचौथ फिर आ गई. श्यामली और वरुण इस बार बहुत खुश थे, क्योंकि इस बार तो शुभांगी व मानव भी करवाचौथ पूरे मन से मनाएंगे. इसलिए दोनों परिवारों का शाम को सामूहिक आयोजन होना तय हुआ था. उन दोनों की बातों में महीनाभर पहले से ही इस की झलक मिलने लगी थी. इसलिए दोनों का घमासान शुरू हो गया था.

मगर शुभांगी व मानव मन ही मन चिड़चिड़ा रहे थे. करवाचौथ वाले दिन महिलाएं भले ही आपस में मिल कर अपनी पूजा निबटा लें पर उन्हें रहना तो अपनेअपने साथी के साथ ही पड़ेगा. उन की बेचैनी व दिल्लगी अब सीमा पार करने लगी थी. एकदूसरे के बिना अब जिंदगी बेनूर लग रही थी.

आखिर दिल के हाथों मजबूर हो कर दोनों ने अब अपना रिश्ता जगजाहिर करने की ठान ली. समाज व परिवार को ठोकर मारते हुए दोनों ने करवाचौथ वाले दिन औफिस से ही भागने की योजना बना ली. सामूहिक करवाचौथ का आयोजन शुभांगी के घर पर होना तय हुआ था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...