कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कामिनी जी के गहने नहीं मिल रहे थे. पूरे घर में हड़कंप मच गया. कम से कम 4 लाख के गहने अचानक चोरी कैसे हो सकते हैं."कामिनी ध्यान से देखो. तुम ने ही कहीं रख दिए होंगे, '' उन के पति भवानी प्रसाद ने समझाया.

"मैं अभी इतनी भी बूढ़ी नहीं हुई हूं कि गहने कहां रखे यह याद न आए. जल्दीजल्दी में अपनी इसी अलमारी के ऊपर गहने रख कर दमयंती को विदा करने नीचे चली गई थी. मुश्किल से 5 मिनट लगे होंगे और इतनी ही देर में गहने गायब हो गए जैसे कोई ताक में बैठा हुआ हो," भड़कते हुए कामिनी ने कहा.

"मम्मी जी कोई और पराया तो अब इस घर में बचा नहीं सिवा मेरे भाईबहन के. सीधा कहिए न कि आप उन पर गहने चोरी करने का इल्जाम लगा रही हैं," कमरे के अंदर से आती समीक्षा ने सीधी बात की.

"बहू मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा रही मगर सच क्या है यह सामने आ ही गया. मैं ने नहीं कहा कि तेरे भाईबहन ने गहने चुराए हैं पर तू अपने मुंह से कह रही है. यदि ऐसा है तो फिर ठीक है. एक बार इन का सामान भी चेक कर लिया जाए तो गलत क्या है?"

"मम्मी यह कैसी बातें कर रही हो आप. समीक्षा के भाईबहन ऐसा कर ही नहीं सकते," मयंक ने विरोध किया.

"ठीक है फिर मैं ने ही चुरा लिए होंगे अपने गहने या फिर इन पर इल्जाम लगाने के लिए जानबूझ कर छिपा दिए होंगे," कामिनी जी ने गुस्से में कहा.

"मम्मी प्लीज इस तरह मत बोलो. चलो मैं आप के गहने ढूंढता हूं. हो सकता है अलमारी के पीछे गिर गए हों या हड़बड़ी में गलती से कहीं और रख दिए हों. मम्मी कई दफा इंसान दूसरे काम करतेकरते कोई चीज कहीं रख कर भूल भी जाता है. चलिए पहले आप का कमरा देख लेता हूं."

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...