Hindi Story Collection :  रात का घना अंधेरा पसरा था. रात की चादर तले इंसानों के साथसाथ अब तो सारे सितारे भी सो चुके थे पर ईशा की आंखों में नींद कहां... वह अजीब सी बेचैनी महसूस कर रही थी. अंकुर नींद के आगोश में डुबे थे. घड़ी की सूई की टिकटिक से भी उसे झंझलाहट महसूस हो रही थी. पता नहीं क्यों कुछ छूटता हुआ महसूस हो रहा था.

अंशु भाभी का थोड़ी देर पहले ही फोन आया था, ‘‘नानाजी नहीं रहे.’’

‘‘कब?’’

‘‘थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली.’’

दिल में कहीं कुछ चटक सा गया. शायद ननिहाल से जुड़ा हुआ वह अंतिम धागा क्योंकि उन के जाने के साथ ही ननिहाल शब्द जीवन से खत्म हो गया. ईशा को ननिहाल हमेशा से बहुत पसंद था. यह वह जगह थी जहां लोग उस की मां को उन के नाम से पहचानते थे. यहां वे राम गोपालजी की बहू नहीं, रमेश की पत्नी नहीं और न ही ईशा की मां थीं. यहां वो कमला थी सिर्फ कमला जहां उन के आगमन का लोगों को इंतजार रहता था, जिन की वापसी के नाम पर लोगों के चेहरे पर उदासी पसर जाती थी.

‘‘इतनी जल्दी कितने दिनों बाद आई हो, कुछ दिन तो रुको.’’

मां का चेहरा जितनी तेजी से खुशी से चमकता उतनी ही तेजी से धप्प भी पड़ जाता. खुशी इस बात की कि कुछ लोग आज भी उन के आने का इंतजार करते हैं, गम इस बात का कि जो दूसरे ही पल इस बात का इजहार कर देता है कि अब वह पराई हो चुकी है. सिर्फ अपनों के लिए ही नहीं इस शहर के लिए भी...

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...