Hindi Short Story 2025 : "सुनते हो, आज एटीएम से ₹10 हजार निकाल कर ले आना. राशन नहीं है घर में," किचन से चिल्ला कर बिंदु ने अपने पति सतीश से कहा.

सतीश बाथरूम से निकलते हुए झुंझलाए स्वर में बोला," फिर से रुपए? अभी 10 दिन पहले ही तो ₹12 हजार निकाल कर लाए थे."

"तुम क्या सोचते हो मैं ने सारे पैसे उड़ा दिए ? खर्चे कम हैं क्या तुम्हारे घर के? बेटे के ट्यूशन में ₹ 2 हजार चले गए. दूधवाले के ₹ 2 हजार, डाक्टर की फीस में ₹ 12 सौ. तुम ने भी तो ₹4 हजार लिए थे मुझ से, सेठ का उधार चुकाने को. इस तरह के दूसरे छोटेमोटे खर्च में ही ₹ 10 हजार तक खर्च हो गए. बाकी बचे रुपए फलसब्जी आदि में लग गए."

"देखो बिंदु मैं हिसाब नहीं मांग रहा. मगर तुम्हें हाथ दबा कर खर्च करना होगा. मैं कोई हर महीने लाख दो लाख सैलरी पाने वाला बंदा तो हूं नहीं. मकान किराए पर चढ़ाने का व्यवसाय है मेरा जो आजकल मंदा चल रहा है. "

"तुम बताओ कौन सा खर्च रोकूं? घर के खर्चे, राशन, दूध, बिजली, पानी, सब्जी, बच्चे की पढ़ाई... इन सब में तो खर्च होने जरूरी हैं न. फिर हर महीने कुछ न कुछ ऐक्स्ट्रा खर्च भी आते ही रहते हैं. उस पर तुम ₹3-4 हजार तक की शराब भी गटक जाते हो."

"तो क्या शराब मैं अकेला पीता हूं? तुम भी पीती ही हो न," सतीश ने चिढ़ कर कहा.

"मैं कभीकभार तुम्हारा साथ देने को पीती हूं. पर तुम पीने के लिए जीते हो. खाना नहीं बना तो चलेगा पर शराब जरूर होनी चाहिए. फ्रिज में दूध नहीं तो चलेगा मगर अलमीरा में दारू की बोतल न हो तो हंगामा कर दोगे."

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...