Mother’s Day 2025 :  पूजा के आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे. आज उसने ईशा का मनपसंद आलू का पराठा बनाया था और उसे खाते ही ईशा ने उसे "थैंक्यू मम्मा, इतना टेस्टी पराठा बनाने के लिए" बोला था.

यूँ बात बहुत छोटी थी. वह उसकी माँ थी और उसके लिए अच्छे से अच्छा खाना बनाना उसका फ़र्ज़ था लेकिन अपनी बच्ची के मुंह से 'थैंक्यू' शब्द सुनकर उसे कितनी खुशी हुई थी केवल वही महसूस कर पा रही थी. तो क्या माँ को भी उससे यही उम्मीद थी? पर वह उनकी उम्मीद पर कहाँ खरा उतर पायी थी. सोचते हुए वह सालों पहले के अपने अतीत में जा पहुंची.

"सच आँटी मेरी बेटी तो मेरे पिताजी (ससुर) का आशीर्वाद है. इसे मैं उन्ही का दिया हुआ प्रसाद मानती हूं. यदि आज वे होते तो बहुत खुश होते." मायके आयी पूजा दो महीने की ईशा को गोदी में लिए बड़े गर्व से अपनी आंटियों को बता रही थी.

उसी दिन दोपहर को वह बेटी को लेकर सोई थी कि पास के कमरे से पापा के साथ बैठी माँ का उदास स्वर सुनाई दिया, "पूजा ने ईशा को अपने ससुर का आशीर्वाद बताया, उनकी खूब तारीफ की. अच्छा लगा, पर उसने एक बार भी मेरा नाम न लिया. जबकि सवा महीने के संवर मे मैंने ही उसके घर पर रहकर उसे और उसकी बच्ची को संभाला. माना कि ये मेरा फ़र्ज़ था लेकिन अगर वो दो शब्द मेरे लिए भी बोल देती तो मुझे कितनी खुशी होती?" लेकिन आश्चर्य...उस समय माँ की बात का मर्म समझने की बजाय वह बेतहाशा उन पर चीखने लगी थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...