Family Drama Story: सुप्रिया की शादी बुरी तरह असफल रही. पति बेहद नशेड़ी, उसे बहुत मारतापीटता था. मातापिता के घर के दरवाजे उस के लिए एक प्रकार से बंद थे इसीलिए पति से तंग आ कर घर छोड़ अकेली रहने लगी.

उसी के दफ्तर में काम करने वाले हेमंत से धीरेधीरे सुप्रिया की नजदीकियां बढ़ने लगीं. शादीशुदा हेमंत की पत्नी अत्यंत शंकालु थी. उस पर पत्नी का आतंक छाया रहता था. हेमंत के सुप्रिया के घर आनेजाने से महल्ले वाले सुप्रिया को अच्छी नजरों से नहीं देखते थे. उस को लगा वह कीचड़ से निकल कर दलदल में आ गई है.

बहुत सोचसमझ कर हेमंत से सारे संबंध समाप्त कर वह दूसरे महल्ले में आ जाती है. तनाव से मुक्ति पाने के लिए रोजसुबह सैर को जाती है. एक रोज उस का परिचय तनय नामके व्यक्तिसे होता है. वह योग शिक्षक तथा 2 बच्चों का पिता था. दार्शनिकलहजे में बातें करता तनय सुप्रिया को साफ दिल का इनसान लगता है.

यह सुन कर सुप्रिया एकाएक गंभीर हो गई. आदमी हमेशा अपनी पत्नी को ही क्यों दोषी ठहराता है जबकि दोष पतियों का भी कम नहीं होता.

‘‘हर इनसान सिर्फ अपने ही तर्कों से सहमत हुआ करता है मैडम...’’ तनय बोले तो वह मुसकरा दी, ‘‘अपना परिचय आप को दे दूं. मेरा नाम सुप्रिया है. मैं इस कालोनी के फ्लैट नंबर 13 में रहती हूं. लोगों के लिए फ्लैट का नंबर मनहूस था इसलिए मुझे आसानी से मिल गया. फ्लैट लेते समय मुझे लगा कि आदमी को जिस जगह रहते हुए सब से ज्यादा डर लगे, सब से ज्यादा खतरा महसूस हो, वहां जरूर रहना चाहिए. जिंदगी का असली थ्रिल, असली जोखिम शायद इसी में हो.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...