Hindi Stories : सब मेहमानों को विदा करने के बाद वंश के शरीर का पोरपोर दुख रहा था. शादी में खूब रौनक थी पर अब सब मेहमानों के जाने के बाद पूरा घर भायभाय कर रहा था. सोचा क्यों न एक कप चाय पी कर थोड़ी थकान कम कर ली जाए और फिर वंश ने अपनी मम्मी शालिनी को आवाज दी, ‘‘मम्मी, 1 कप चाय बना दीजिए.’’फिर वंश मन ही मन सोचने लगा कि आरवी से भी पूछ लेता हूं.
बेचारी नए घर में पता नहीं कैसा महसूस कर रही होगी.वंश ने धीमे से दरवाजा खटखटाया तो आरवी की महीन सी आवाज सुनाई दी,‘‘कौन हैं?’’वंश बोला, ‘‘आरवी मैं हूं.’’अंदर जा कर देखा, आरवी एक हलके बादामी रंग का सूट पहने खड़ी थी. न होंठों पर लिपस्टिक, न आंखों में काजल, न ही कोई और साजशृंगार. ऐसा नहीं था कि वंश कोई पुरानी सोच रखता था, पर आरवी के चेहरे पर वह लुनाई नहीं थी जो नई दुलहन के चेहरे पर रहती है.वंश ने चिंतित स्वर में कहा ‘‘ठीक तो हो आरवी, चाय पीओगी?’’‘‘नहीं मैं चाय नहीं पीऊंगी,’’ और यह कहते हुए आरवी का स्वर इतना सपाट था कि वंश उलटे पैर लौट गया.
मन ही मन वंश सोच रहा था कि न जाने कैसी लड़की है. उस ने तो सुना था कि पत्नी के आने से पूरे जीवन में खुशी की रुनझन हो जाती है पर आरवी तो न जाने क्यों इतनी सिमटीसिमटी रहती है.रात को वंश कितने अरमान के साथ आरवी के पास गया था. कितनी सारी बातें करनी थी पर उस ने देखा आरवी गहरी नींद में सोई हुई है. वंश को थोड़ी निराशा हुई पर फिर लगा हो सकता है बेचारी थक गई होगी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
फायदे
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
फायदे
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
