कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब तक की कथा :

नील को अपने पास देख कर दिया हतप्रभ रह गई. ऐसे भी होते हैं लोग. इतने बेशर्म. नील दिया से ऐसे व्यवहार कर रहा था मानो कुछ हुआ ही न हो. बातों ही बातों में नील ने बताया कि वह पहले भी प्रोजैक्ट के सिलसिले में मुंबई आया था. नील पूरे रास्ते दिया की चापलूसी करता रहा और वह उस की बेशरमाई के बारे में सोचती रही. आखिर वह बुत बनी हुई लंदन पहुंच गई. नील की मां ने आरती कर के उस का व बेटे का स्वागत किया और उसे नीचे का एक कमरा दे दिया गया. क्या दिया के संबंध नील से बन सके? घर से फोन आने पर वह बात क्यों नहीं कर सकी?

अब आगे...

ससुराल पहुंच कर दिया को लग रहा था जैसे वह किसी सुनसान जंगल में पहुंच गई है जहां दूरदूर तक पसरा सन्नाटा उसे ठेंगा दिखा रहा था. उसे समझ नहीं आ रहा था वह यहां किस से करेगी अपने मन की बात? नील इतनी सहजता से बात कर रहा था कि दिया उस के चरित्र को समझने में स्वयं को असमर्थ पा रही थी. क्या अधिकार इतनी जल्दी छिन जाते हैं या छीन लिए जाते हैं. दिया का मन इस गुत्थी में उलझने के लिए तैयार नहीं था. रिसीवर क्रैडिल पर रख कर दिया सोफे पर बैठ गई. तभी नील का स्वर सुनाई दिया, ‘‘तुम फ्रेश हो जाओ, फिर कुछ खापी लेते हैं. तुम तैयार हो जाओ, इतनी देर में मैं सूप और सैंडविच तैयार कर लेता हूं.’’

दिया चुपचाप देखती रही. कहां क्या करना है उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था. उस से ऐसा बरताव हो रहा था मानो वह न जाने कब से वहीं रहती आई हो. चुपचाप उठ कर वह उस कोठरीनुमा कमरे में गई. वह कमरा जिस में नील ने उस का सामान सरका दिया था. ‘उस के यहां नौकरों के कमरे भी कितने खुले हुए हैं,’ उस ने सोचा और खिड़की से बाहर देखने लगी. आकाश में चिडि़या तक नहीं दिखाई दे रही थी. मरघट का सा सन्नाटा. वह भीतर ही भीतर कांप गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...