कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘‘नकुल, देखो, मैं ने तुम्हारे कपड़े, दवाइयां वगैरह अटैची में रख दिए हैं,’’ औफिस के कामों से मुंबई जाते समय किरण उसे एक छोटे बच्चे की तरह समझ रही थी और नकुल ‘ठीक है, ठीक है’ कहता जा रहा था.

‘‘कुछ समझ भी रहे हो या यों ही ‘ठीक है, ठीक है’ कहते जा रहे हो? फिर वहां से फोन कर दसों बार पूछोगे कि कौन सी चीज कहां रखी है,’’ किरण झिड़कते हुए बोली थी.

‘‘हां किरण, मैं सब समझ गया कि तुम ने कौन सी चीज कहां रखी है... नहीं भूलूंगा. लेकिन एक बात कहूं किरण? कम से कम मेरे दोस्तों के सामने ऐसा तो मत जाहिर किया करो कि तुम्हारे बिना मेरा काम नहीं चलता... मुझे कुछ नहीं आता. मैं तुम्हारे ही भरोसे हूं. अच्छा नहीं लगता है न?’’

‘‘ओह... कल की बात का बुरा मान गए,’’ किरण ने अपनी आंखें नचाईं, ‘‘तो क्या हो गया बोल दिया तो,’’ अटैची की चेन लगाते हुए किरण बोली, ‘‘वैसे, क्या गलत बोल दिया मैं ने? तुम्हें एक कपड़ा तक तो ठीक से खरीदना नहीं आता है और चले थे शौपिंग करने. देखा है मैं ने, कुछ भी उठा कर ले आते हो और फिर पैसे की बरबादी होती है. अच्छा चलो, छोड़ो वे सब. मुंबई पहुंचते ही फोन करना मत भूलना और सुनो, ध्यान रखना अपना, क्योंकि वहां मैं नहीं होऊंगी तुम्हारे साथ, समझे? और सुनो, बाहर का कुछ भी खानेपीने मत लगना, देख रहे हो न बीमारी फैली हुई है. और सुनो...’’

‘‘अच्छा भई, हो गया अब, जाने दो न,’’ खीजते हुए नकुल बोला. उसे लग रहा था जितनी जल्दी हो सके घर से निकल जाए. नहीं तो किरण बारबार उसे समझती रहेगी और फिर वह सब भूल जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...