कहानी के बाकी भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभी नकुल खाना खा कर सोने ही जा रहा था कि फिर किरण का फोन आ गया.

पूछने लगी कि उस ने खाना खाया या नहीं और खाया तो क्या खाया? बहुत ज्यादा कैलोरी वाला खाना तो नहीं खाया न? दवा तो याद से ले रहा है न?

‘‘हां, ले रहा हूं और खाना भी एकदम सादा ही खाया है, तुम चिंता मत करो,’’ मन झंझला उठा नकुल का, ‘अरे, मैं कोई छोटा बच्चा हूं जो हर वक्त मुझे समझती रहती है? खाना खाया कि नहीं, दवा ली या नहीं? इंसान को भूख लगेगी तो खाएगा ही, जरूरत है तो दवा भी लेगा. इस में पूछने वाली कौन सी बात है. सच कहता हूं, एकदो दिन दवा न खाने से शायद मैं बच भी जाऊं, परंतु किरण की कड़कती बातों से एक दिन जरूर मुझे हार्ट अटैक आ जाएगा,’ मन में सोच नकुल ने तकिया उठा कर पलंग पर दे मारा.

लोगों के सामने वह जाहिर करती कि पैसे कमाने के अलावा नकुल को कुछ नहीं आता है. इसलिए घरबाहर सबकुछ उसे ही संभालना पड़ता है. हंसतेहंसते उस के दोस्तरिश्तेदारों के सामने उसे अपमानित कर देती और बेचारा नकुल दांत निपोर कर रह जाता. लेकिन अंदर से उस का दिल कितना रोता था वही जानता था. तंग आ चुका था वह अपने दोस्त और सहकर्मियों के चिढ़ाने से. जब वे कहते, ‘भई बीबी हो तो नकुल के जैसी. कितनी पढ़ीलिखी है, नकुल की तो जिंदगी ही बदल कर रख दी है भाभीजी ने वरना यह तो रमता जोगी, बहता पानी था.

लेकिन उन्हें कौन समझए कि वह पहले ही ठीक था. आजाद जिंदगी थी. जो मन आए करता था. जहां मन आए जाताआता था, कोई रोकटोक नहीं थी उस की जिंदगी में. लेकिन आज उस की जिंदगी झंड बन चुकी है. लगता है वह अपने घर में नहीं, बल्कि एक पिंजरे में कैद है, जिस की किरण पहरेदारी कर रही है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...