भाग्या के घर में उस की शादी की बातें हो रही थीं. उस के पापा राज ने अपने समाज के कुछ लड़के देखे थे. बात आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने भाग्या से कहा, ‘‘यदि तुम्हें कोई लड़का पसंद हो तो बता दो, हम उस से मिल कर तुम्हारी शादी करवा देंगे.’’

जवाब में भाग्या ने घरवालों की बात पर अपनी मोहर लगाते हुए कहा, ‘‘पापा, कोई नहीं है. आप को जैसा ठीक लगे, मु झे मंजूर है.’’

‘‘ठीक है, फिर मैं लड़के वालों से बात कर के मिलने की तारीख तय कर देता हूं. आपस में तुम लोग एकदूसरे से मिल लो, फिर बात आगे बढ़ेगी.’’

घर पर शादी की तैयारियां शुरू हो गईं. इधर भाग्या भी अपने काम में व्यस्त थी. समय पंख लगा कर उड़ रहा था. 2 दिनों बाद लड़के वालों से मिलने सब दूसरे शहर जाने वाले थे. आज सुबह भाग्या ने अपना बैग पैक किया व औफिस जाने के लिए जैसे ही बाहर निकली कि उस की मां मोना ने उसे आवाज दी, ‘‘भाग्या, आज अपने औफिस में छुट्टी की बात कर लेना, हमें परसों निकलना है.’’ भाग्या ने बिना पलटे ही, ‘‘ठीक है मां,’’ कहा और तेजी से घर से बाहर निकल गई.

रात के 9 बज चुके थे. सब के घर आने का समय हो गया था. मोना भोजन तैयार कर सब के घर आने की राह देख रही थी. भाग्या अभी तक घर नहीं आई तो मोना कुछ चिंतित सी हो गईं. साधारणतया वह 9 बजे तक आ जाती थी. 9.30 बज गए थे. राज भी घर पर आ गए. मोना को घर पर अकेली परेशान देख कर राज ने पूछा, ‘‘भाग्या अभी तक नहीं आई? क्या बात है?’’ मोना ने पलट कर कहा, ‘‘हां, आती होगी. आजकल काम ज्यादा है इसलिए जल्दी जाती है और देरी से घर आती है. मैं फोन लगा कर पूछती हूं कि कहां है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...