Short Stories in Hindi :  संजय  से हमारी मुलाकात बड़ी ही दर्दनाक परिस्थितियों में हुई थी. दीवाली आने वाली थी. बाजार की सजावट और खरीदारों की गहमागहमी देखते ही बनती थी. मैं भी दीवाली से संबंधित सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी लेकिन जब होश आया तो मैं ने स्वयं को अस्पताल के बिस्तर पर पाया. मेरे आसपास कई घायल बुरी तरह कराह रहे थे. चारों तरफ अफरातफरी मची थी. मेरी समझ में कुछ नहीं आ रहा था. क्या हुआ, कैसे हुआ, मैं वहां कैसे पहुंची, कुछ भी याद नहीं आ रहा था.

मेरे शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे लेकिन वे ज्यादा गहरी नहीं लग रही थीं. मुझे होश में आया देख कर एक नौजवान मेरे पास आया और बड़ी ही आत्मीयता से बोला, ‘‘आप कैसी हैं? शुक्र है आप को होश आ गया.’’

अजनबियों की भीड़ में एक अजनबी को अपने लिए इतना परेशान देख कर अच्छा तो लगा, हैरानी भी हुई.

‘‘मैं यहां कैसे पहुंची? क्या हुआ था?’’ मैं ने पूछा.

‘‘बाजार में बम फटा है, कई लोग...’’ वह बहुत कुछ बता रहा था और मैं जैसे कुछ सुन ही नहीं पा रही थी. मेरे दिलोदिमाग पर फिर, बेहोशी छाने लगी. मैं अपनी पूरी ताकत लगा कर अपने को होश में रखने की कोशिश करने लगी. घर में निखिल को खबर करने या अपने इलाज के बारे में जानने के लिए मेरा होश में आना जरूरी था.

उस युवक ने मेरे करीब आ कर कहा, ‘‘आप संभालिए अपनेआप को. आप उस धमाके वाली जगह से काफी दूर थीं. शायद धमाके की जोरदार आवाज सुन कर बेहोश हो कर गिर गई थीं. इसी से ये चोटें आई हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...