अब इस की हत्या के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं बचा मेरे पास. मैं क्या करूं, कुछ समझ नहीं पा रही हूं. इस मामले से छुटकारा पाने का बस एक ही तरीका दिख रहा है कि इस लड़की की हत्या कर दी जाए. मैं इस लड़की को अच्छी तरह से जान गई हूं. हल्ला मचा रखा है इस ने बैगन की सब्जी खाने के लिए. उस दिन मेरे औफिस में मेरी सहेली ने मुझे बैगन की सब्जी ला कर दी. बैगन मुझे बिलकुल पसंद नहीं हैं... बैगन यानी बेगुण. बचपन मेें हम अपनी कक्षा की एक सांवली लड़की रामकली को ऐसे ही चिढ़ाया करते थे- कालीकलूटी, बैगन लूटी.

मैं ने बहुत झिझकते हुए बैगन लिए थे, जबकि बैगन की सब्जी वास्तव में देखने में बहुत अच्छी दिख रही थी. बिलकुल ताजगी से भरी, जबकि जब भी मैं बैगन बनाती हूं तो वे बनने के बाद बिलकुल सिकुड़ जाते हैं. ठीक है, बैगन बहुत खूबसूरत दिख रहे थे पर खाने में तो बेस्वाद और कसैले ही होंगे न.

वैसे आप को बताऊं यदि मेरा बस चले तो मैं यह सब्जी कभी बनाऊं ही नहीं पर क्या करूं. घर में बाकी सब इसे बड़े शौक से खाते हैं और मैं भी मन मार के खा ही लेती हूं. अब कौन अपने लिए अलग से कुछ बनाए.

अरे मैं भी कहां की कहां पहुंच गई. हां तो जब मैं ने अपनी सहेली के बनाए बैगन झिझकते हुए खाए तो इतने स्वादिष्ठ लगे कि मैं पूरा डब्बा ही चट कर गई. बस मुझ से गलती यह हुई कि मैं ने इस लड़की को भी वह सब्जी खिला दी. कमबख्त बिना मुझे बताए मेरी सहेली से बैगन बनाने की पूरी विधि सीख आई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...