सुहासिनी का जी कर रहा था कि वह चीखचीख कर अपने दिल में छिपा दर्द सारे जहान के सामने रख दे. आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे तो अपमान की चोट खाया मन अंदर से सांप की तरह फुफकार रहा था. वह हाथ में रिसीवर थामे पत्थर की मूर्ति सी खड़ी रही.

कुछ महीने पहले यही एजेंट था जो आवाज में शहद की मिठास घोल कर बातें करता था. कहता था, ‘मैडम, गरीबी में जन्म लेना पाप नहीं, गरीबी में अपने को एडजस्ट करना पाप है. अब सोचें कि उस छोटी, गंदी सरस्वती बाई चाल में आप के बच्चे का भविष्य क्या होगा. ऐसा सुनहरा अवसर फिर हाथ नहीं आएगा इसलिए हर माह की आसान किस्तों पर इंद्रप्रस्थ कालोनी में एक फ्लैट बुक करा लीजिए.’ और आज वही एजेंट फोन पर लगभग गुर्राते हुए फ्लैट की मासिक किस्त मांग रहा था.

दरवाजे की घंटी बजते ही सुहासिनी का ध्यान उधर गया. उस ने दरवाजा खोल कर देखा तो सामने डाकिया खड़ा था, जिस ने एकसाथ 3 लिफाफे उसे पकड़ाए. पहला लिफाफा मिकी के पोस्टपेड सेलफोन के बिल का था. दूसरा मासिक किस्त पर खरीदी गई कार की किस्त चुकाने का था और तीसरा सोमेश के क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी का विवरण था. इतनी देनदारी एकसाथ देख कर सुहासिनी का सिर चकरा गया और वह धम से वहीं बैठ गई. उसे लगा कि वह ऐसे चक्रव्यूह में फंस गई है जिस में अंदर घुसने का रास्ता तो वह जानती थी, बाहर निकलने का नहीं.

सुहासिनी को उस शाम की याद आई जब सोमेश उसे समझा रहे थे, ‘घर में सुखशांति बनाए रखने के लिए आलीशान चारदीवारी की नहीं संतोष और संतुष्टि की जरूरत है.’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें

फायदे

  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + किसना डायमंड पेंडेंट)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...