Hindi Story : पढ़ाई पूरी करने के बाद नीरू की शादी एक धनाढ्य उच्च घराने में कर दी गई. नीरू हंसीखुशी अपनी ससुराल पहुंची लेकिन वह यह देख कर दंग रह गई कि उस की ससुराल का माहौल उस के घर से बिलकुल अलग है. उस की ससुराल वालों के पास भले ही पैसे की कोई कमी न थी लेकिन उन की सोच आज भी रूढि़वादी और दकियानूसी थी.
नीरू को अपनी ससुराल में ऐसा लगता कि सासससुर और ननद उस पर सख्त पहरा रखते हैं. वे यह तक ध्यान रखते हैं कि बहू नीरू फोन पर किस से और क्या बातें कर रही है? नीरू के फोन की घंटी बजी नहीं कि ससुराल वालों के कान खरगोश के कानों की तरह खड़े हो जाते. यह सब उसे बड़ा अजीब लगता.
नीरू के घर से बाहर अकेले जाने पर तो पाबंदी थी ही, किसी के आने पर नीरू गेट भी खोलने नहीं जा सकती थी.
पहरे और बंदिशें इंसान को विद्रोही बनाती हैं. जबजब शासकों ने जनता पर बंदिशें लगाई हैं तबतब विद्रोह के शोले भड़के हैं. किसी पर लाख पहरे बैठा दो, किलेबंदी कर दो लेकिन आजाद होने वाला पंछी तो सुरंगों में से भी रास्ते तलाश लेता है.
मुगलों ने अपने हरम में हजारों औरतों को सख्त पहरे में कैद रखा. लेकिन मुगल बादशाह भले ही दुनिया के सब से शक्तिशाली सम्राट बन गए हों, वे लाख पहरे बैठाने के बाद भी हरम की औरतों को उन की इच्छाप्राप्ति से रोक न सके. हरम की कितनी ही औरतों ने उन सख्त पहरों के बीच दूसरों से संतानें पैदा कीं, भले ही हरम में पैदा होने के कारण वे संतानें हरामी कहलाईं. हरम की कितनी ही औरतें अपनी शारीरिक भूख शांत करने के लिए समलैंगिक हो गईं. यह कर के इन औरतों ने दिखा दिया कि दुनिया की सब से शक्तिशाली सलतनत भी उन की जूतियों की नोक पर है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
