Storytelling : सोनिकाने सोने से पहले हाथों पर अच्छी तरह क्रीम लगाई, बीचबीच में कनखियों से फोन पर कुछ करते अपने एवरग्रीन रूठे सजन उमेश को देखा. मन ही मन हंसी सी आई पर जैसे ही लाइट बंद कर उमेश के बराबर सोने लेटी, उमेश की गंभीर आवाज से हंसी गायब हो गई. करंट सा लगा.

उमेश बोला, ‘‘कल सुबह 5 बजे नाश्ता बना देना, थोड़ा पैक भी कर देना, एक डिस्ट्रीब्यूटर से मिलने प्रतापगढ़ जा रहा हूं, रात तक आ जाऊंगा.’’

सोनिका जैसे अभी तक यकीन नहीं कर पा रही थी कि उसे सुबह 5 बजे उठना है. उस ने उमेश को याद दिलाने की कोशिश की, ‘‘पर तुम तो मुझ से नाराज हो न.’’

‘‘गुड नाइट,’’ चिढ़ कर कहते हुए उमेश ने उस की तरफ से करवट बदल ली.

उमेश तो कुछ ही देर में खर्राटे लेने लगा पर  सोनिका की तो नींद ही उड़ गई. हाय, उमेश का गुस्सा फिर खत्म हो गया. हाय, कितना आराम मिलता है जब उमेश गुस्सा होता है, बेचैनी से करवटें बदलते हुए सोनिका पुराने समय में

पहुंच गई...

वह अपनी इस आदत से बहुत परेशान थी कि कोई उसे सोते हुए कह दे कि सुबह जल्दी उठना है तो वह इस प्रैशर में ठीक से सो ही नहीं पाती. अब पुराने समय में पहुंची तो शादी के दिन याद आ गए और याद आ गया वह दिन जब उमेश को गुस्से में देखा था. सोनिका दिल्ली से लखनऊ जब शादी हो कर आई तो घर में सासससुर और इकलौता बेटा उमेश बस यही

थे. उमेश को सोनिका पर किसी बात पर गुस्सा आया था तो उस ने उस के हाथ का खाना खाना छोड़ दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...