Tripti Dimri : तृप्ति डिमरी ने 2017 में श्रीदेवी अभिनीत की फिल्म मौम में छोटा सा रोल किया था. इसके बाद तृप्ति डिमरी का अभिनय सफर शुरू हुआ जो काफी दिलचस्प रहा है. तृप्ति उन एक्ट्रेस में से है जिनके लिए फिल्मों में अभिनय करना महत्वपूर्ण है फिर चाहे वह रोल छोटा या बड़ा रोल हो, प्रसिद्ध मेकर की फिल्म हो या नए मेकर की, तृप्ति डिमरी ने अपने अभिनय करियर में हर तरह का रोल किया, फिल्मों में एक्सपोज और इंटिमेट सीन करने को लेकर भी तृप्ति हमेशा ट्रोल हुई . लेकिन उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि न सिर्फ उनको अच्छी और बड़ी फिल्में औफर हुई, बल्कि फिल्मों में मिलने वाली फीस में भी लगातार बढ़ोतरी हुई.

तृप्ति इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू से लाइमलाइट में आई लेकिन यह फिल्म फ्लौप रही. इसके बाद तृप्ति की फिल्म बुलबुल आई जिसमें लोगों ने तृप्ति का काम बहुत पसंद किया. लेकिन रणबीर कपूर अभिनीत एनिमल से तृप्ति रातोरात स्टार बन गई . इस फिल्म के लिए उनको 30 मिनट के रोल के लिए 40 लाख रुपए की फीस दी गई. लेकिन एनिमल से लेकर अब तक तृप्ति की फिल्म की फीस 10 गुना ज्यादा बढ़ गई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...