Avantika Dasani: अभिनेत्री अवंतिका दसानी बौलीवुड हीरोइन भाग्यश्री और बिजनैसमैन हिमालय दसानी की बेटी हैं. अपनी मां के प्रभाव के बारे में वे बताती हैं कि मां लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं, इसलिए उन की परवरिश फिल्मी नहीं रही. लाइम लाइट से दूर एक बहुत ही सामान्य बचपन था उन का. लेकिन फिर भी एक अभिनेत्री की बेटी होने के नाते कुछ लाभ तो मिलते हैं, जैसे मीडिया अटैंशन और प्री बज. लेकिन अभिनय इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अपनी प्रतिभा और मेहनत से ही आगे बढ़ना होता है.

अवंतिका ने अपने कैरियर की शुरुआत में ही समझ लिया था कि उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा और अपनी योग्यता साबित करनी होगी, ताकि दर्शक और निर्देशक उन्हें एक अलग नजरिए से देखें.

अवंतिका 24 जनवरी, 1995 को मुंबई, महाराष्ट्र में पैदा हुईं. उन की परवरिश एक समृद्ध और सांस्कृतिक परिवेश में हुई, जहां आर्ट और बिजनैस दोनों की बौंडिंग थी.

अवंतिका के नाना विजय सिंहराव माधवराज परवर्धन, सांगली के महाराजा के वंशज हैं, जिस से उन का पारिवारिक इतिहास राजसी और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है. इन के बड़े भाई भिमान्यु दसानी भी बौलीवुड में डैब्यू कर चुके हैं.

अवंतिका ने मुंबई से अपनी आरंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद लंदन के कैस बिजनैस स्कूल से बिजनैस और मार्केटिंग की डिग्री हासिल की.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...