Alia Bhatt Career: बौलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक नैपोकिड हैं और यह कहने में कोई दोराय नहीं कि कैरियर की शुरुआत से ही उन्हें टौप प्रोडक्शन हाउस और प्रोड्यूसर ने काम दिया है. लेकिन उन्होंने अपने काम से लोगों को ज्यादा दिन तक गौसिप करने का मौका नहीं दिया. 2012 में अपनी पहली फिल्म से ले कर आज तक उन्होंने साबित किया कि अच्छे टैलेंट को कोई नहीं रोक सकता. आलिया का एक दशक लंबा ऐक्टिंग कैरियर उन की कड़ी मेहनत और वर्सटैलिटी को दिखाता है.

देश की टौप ऐक्ट्रैसेज में से एक आलिया भट्ट अब तक कई माइलस्टोन अचीव कर चुकी हैं. हालांकि इस बात में कोई दोराय नहीं कि ‘स्टूडैंट औफ द ईयर’ की नईनवेली ऐक्ट्रैस से ले कर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की दमदार अदाकारा तक उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन ऐक्टिंग उन की दुनिया का सिर्फ एक पहलू है. आज वे एक ग्लोबल आइकन, फैशन आइडल, एंटरप्रिन्योर, एक पत्नी और एक मां भी बन चुकी हैं.

शादी और बच्चे से पहले या बाद में आलिया के पास काम की कमी नहीं रही. लेकिन अपने पोस्टमार्टम पीरियड के बाद जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म की तो वह बौक्सऔफिस पर औंधेमुंह गिर गई. सवाल तो बनता है कि क्या आलिया दर्शकों की नजरों से गायब होती जा रही हैं? उन के शुरुआती जीवन से ले कर अब तक के उन के सफर पर यहां एक नजर डालते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...