Tips For Handbag : हैंड बैग का फैशन सालों से स्त्रियों में रहा है। किसी भी अवसर पर पोशाक से मैच करते हुए बैग कैरी करना एक स्टाइल स्टैट्मेंट हुआ करता है. आज ये केवल ऐक्सैसरीज ही नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी को निखरने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. इस में भी आजकल ब्रैंडेड बैग्स लेने का प्रचलन बढ़ा है। पहली नौकरी मिलते ही आज के यूथ एक अच्छी सी बैग खरीद लेते हैं, क्योंकि नियमित प्रयोग में लाई जाने वाली चीजों में खूबसूरत हैंगबैग या पर्स जरूरी बन चुका है, जिस में वे हर छोटीबड़ी चीजों को रखना पसंद करते हैं.
मगर कुछ दिनों बाद ये मैले हो कर गंदे दिखने लगते हैं. कई बार तो इन में बैक्टीरिया पनपने का भी डर बना रहता है.
इन स्टाइलिश बैग्स का दाम हजार से लाखों में होते हैं, जिसे बारबार खरीदना संभव नहीं होता. इसलिए सही रखरखाव करने पर सालों तक आप इस का प्रयोग कर सकते हैं.
अगर आप के पास लग्जरी बैग्स का अच्छाखासा कलैक्शन है, जिन्हें आप लंबे समय तक प्रयोग करना चाहते हैं और ये गंदे हो गए हैं, तो उन्हें साफ करने के कुछ खास टिप्स निम्न हैं :
फालतू कागज को हटाएं
समयसमय पर बैग्स की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। सब से पहले बैग में रखे फालतू कागज के टुकङों को हटा दें। ये बैग को अंदर से काफी गंदा करते हैं, इतना ही नहीं इन की वजह से बैग में सामान रखने की जगह की भी कमी होती है.
