Family Drama : अवनि के 32वीं मंजिल के कैबिन में सन्नाटा इतना गहरा था कि घड़ी की टिकटिक भी हथौड़े की तरह सुनाई दे रही थी.
‘‘मैम, बोर्ड मीटिंग...’’ प्रिया की आवाज अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि अवनि ने हाथ के इशारे से उसे चुप करा दिया.
अवनि की आंखों के सामने 32 साल पुराना वह दृश्य घूम गया. अम्मां उसे अमरूद के पेड़ से नीचे उतारने के लिए हाथ में बेलन लिए खड़ी थीं. अवनि ने आज 500 करोड़ की डील फाइनल की थी पर उसे ऐसा लग रहा था जैसे उस की रूह उसी बेलन की मार खाने के लिए तरस रही है.
शाम को घर पहुंचते ही अवनि ने मेज पर वह पीला लिफाफा देखा. जैसे ही उस ने चाबी और नक्शा निकाला, समीर कमरे में दाखिल हुआ. उस का चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ था.
‘‘तो अब तुम औफिस की कौल भी उठाना बंद कर दोगी?’’ समीर अपनी फाइलें सोफे पर पटकते हुए चिल्लाया, ‘‘तुम्हें अंदाजा है कि तुम्हारी इस खोईखोई रहने वाली आदत की वजह से हमारा कितना नुकसान हो रहा है? हम एक पावर कपल हैं अवनि, कोई भावुक
कवि नहीं.’’
अवनि ने शांति से लिफाफा दिखाया, ‘‘समीर, किसी ने मु झे यह भेजा है. यह हमारे पुराने घर का नक्शा है... और यह चाबी.’’
समीरका उपहास भरा अट्टहास कमरे में गूंज उठा, ‘‘चाबी? उस मलबे की चाबी? अवनि, वहां अब ‘प्राइड प्लाजा मौल’ खड़ा है. वह जगह अब कंक्रीट का एक बड़ा सा डब्बा है. तुम क्या ढूंढ़ रही हो वहां? अपनी मर चुकी अम्मां का आशीर्वाद या वह धूलमिट्टी जिस से मु झे ऐलर्जी है?’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
- गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
- 2000+ फूड रेसिपीज
- 6000+ कहानियां
- 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
- 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
- फ्री गृहशोभा ऐप
- सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
- डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
- 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
