dusky skin care : आज  की मौर्डन दुनिया में खूबसूरती का मतलब बदल चुका है. अब सिर्फ गोरा रंग ही सुंदरता की पहचान नहीं बल्कि हर रंग की अपनी एक अलग चमक और पहचान है. प्रियंका चोपड़ा, नाओमी कैंपबेल जैसे कई नाम हैं जिन्होंने डस्की स्किन को ऐसा संवारा कि दुनिया इन की फैन बन गई. अगर डार्क स्किन टोन वाली लड़कियां सही तरीके से अपने लुक को स्टाइल करें तो उन की पर्सनैलिटी बन सकती है.

स्किन केयर

असली चमक की नींव डालें स्किन को क्लीन रखने से. रोजाना चेहरा साफ करना, मौइस्चराइजर लगाना और धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है. नैचुरल ग्लो के लिए गुलाबजल और ऐलोवेरा जैल जैसे घरेलू उपाय भी फायदेमंद हैं. सोने से पहले स्किन का खास ध्यान रखें जैसे मेकअप जरूर उतारें और फिर स्किन साफ कर उसे मौइस्चराइज करें.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा का चैनल सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/shorts/AZumyAocF3s?si=sl7EDnABEscBpbdT

मेकअप

अपनी खूबसूरती को उभारें न कि छिपाएं. डार्क स्किन पर सही मेकअप का चुनाव किया जाए तो लुक ग्लैमरस हो जाता है. इस के लिए फाउंडेशन हमेशा अपनी स्किनटोन के अनुसार चुनें. डीप रैड, मैरून, प्लम और ब्राउन लिपस्टिक शेड्स डस्की स्किन वालों को क्लासी लुक देते हैं. आईशैडो में गोल्ड, कौपर और ब्रौंज रंग टोन आंखों को आकर्षक बनाते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...