eyebrow styling : आजकल ब्यूटी ट्रेंड्स में टिंटेड आईब्रोज टौप पर है. पहले जहां केवल थ्रैडिंग या शेपिंग तक ही आईब्रोज की देखभाल सीमित थी. वहीं अब गर्ल्स आईब्रोज को नैचुरल तरीके से डार्क और डिफाइन दिखाने के लिए टिंटिंग का सहारा ले रही हैं. यह तकनीक उन के लिए बैस्ट है जिन की आईब्रोज हलकी, पतली या अनइवन हैं.

क्या हैं टिंटेड आईब्रोज

यह एक ऐसा सेमीपरमानैंट ब्यूटी प्रोसैस है, जिस में आईब्रोज के बालों को एक सेफ कलर से हलका या गहरा रंग दिया जाता है. इस से आईब्रोज ज्यादा घनी, शेप्ड और आकर्षक दिखती हैं. इस के बाद आईब्रोज पैंसिल इत्यादि यूज करने की जरूरत नहीं पड़ती.

इस प्रोसैस में 15 से 20 मिनट का समय लगता है और फिर 2-3 सप्ताह तक दोबारा कराने की जरूरत नहीं पड़ती. आईब्रोज के लिए प्रोफैशनल आर्टिस्ट ऐसे कलर की डाई यूज करते हैं जो आप की स्किनटोन से मेल करते हों.

वैसे यह प्रोसैस अपनाने का खर्च पार्लर के स्टैंडर्ड पर डिपैंड करता है लेकिन फिर भी यदि सिर्फ लैमिनेशन कराना है तो आप को क्व800 से क्व3500 तक खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं परमानैंट आईब्रोज कराने के लिए क्व10 से क्व25 हजार तक खर्च हो सकते हैं.

eyebrow

क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड

टिंटेड आईब्रोज का ट्रेंड बढ़ने का सब से बड़ा कारण है इस का लौंगलास्टिंग होना और प्रोसैस कम समय में पूरा हो जाना.

कुछ और भी कारण हैं जैसे:

आईब्रोज का लुक और भी ज्यादा फुलर और डिफाइंड हो जाता है.

कलर्स की इतनी वैराइटीज हैं कि आप हर बार चेंज करा सकती हैं.

प्रोफैशनल से टिंटिंग कराना पेनलैस और सेफ होता है.

आइब्रोज हेयर का अनइवन कलर छिप जाता है.

आईब्रोज की सिमैट्री सही हो जाती है.

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट 

क्या ध्यान रखें

हमेशा प्रोफैशनल सैलून में ही टिंटिंग कराएं.

यदि आप की स्किन सैंसिटिव या ऐलर्जिक है तो पहले पैच टैस्ट जरूर कराएं.

कोशिश करें कि खास मौकों पर ही टिंटिंग कराएं.

आंखों के आसपास की स्किन बहुत थिन होती है इसलिए हाइजीन का खास ध्यान रखें.

टिंटिंग के साइड इफैक्ट्स

टिंटिंग कराने के बाद आईब्रोज के आसपास रैडनैस या इचिंग हो सकती है.

यदि डाई कलर आंखों में चला जाए तो इरिटेशन हो सकती है.

डाई कलर्स में कई कैमिकल्स भी होते हैं इसलिए इन का बारबार इस्तेमाल स्किन को हार्म कर सकता है.

किस के लिए सही

टिंटेड आइब्रोज किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए हो सकती है लेकिन कम उम्र की लड़कियों को इस ट्रेंड के चक्कर में जल्दबाजी में नहीं पड़ना चाहिए. टीनऐज में स्किन सौफ्ट होती है और कैमिकल्स उसे डैमेज कर सकते हैं. इसलिए अपनी नैचुरल ब्यूटी को सम  झते हुए ही ऐसे ट्रीटमैंट्स चुनें.

टिंटेड आईब्रोज प्रोसैस अपनी खूबसूरती को निखारने का एक आसान और प्रभावी तरीका है. लेकिन हर ट्रेंड को अपनाने से पहले उस की सही जानकारी और सावधानियां जानना बेहद जरूरी है. याद रखें कि खूबसूरती का असली मतलब है स्किन की नीड को सम  झना और फिर सही चुनाव करना.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...