dusky skin care : आज की मौर्डन दुनिया में खूबसूरती का मतलब बदल चुका है. अब सिर्फ गोरा रंग ही सुंदरता की पहचान नहीं बल्कि हर रंग की अपनी एक अलग चमक और पहचान है. प्रियंका चोपड़ा, नाओमी कैंपबेल जैसे कई नाम हैं जिन्होंने डस्की स्किन को ऐसा संवारा कि दुनिया इन की फैन बन गई. अगर डार्क स्किन टोन वाली लड़कियां सही तरीके से अपने लुक को स्टाइल करें तो उन की पर्सनैलिटी बन सकती है.
स्किन केयर
असली चमक की नींव डालें स्किन को क्लीन रखने से. रोजाना चेहरा साफ करना, मौइस्चराइजर लगाना और धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है. नैचुरल ग्लो के लिए गुलाबजल और ऐलोवेरा जैल जैसे घरेलू उपाय भी फायदेमंद हैं. सोने से पहले स्किन का खास ध्यान रखें जैसे मेकअप जरूर उतारें और फिर स्किन साफ कर उसे मौइस्चराइज करें.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा का चैनल सब्सक्राइब करें
मेकअप
अपनी खूबसूरती को उभारें न कि छिपाएं. डार्क स्किन पर सही मेकअप का चुनाव किया जाए तो लुक ग्लैमरस हो जाता है. इस के लिए फाउंडेशन हमेशा अपनी स्किनटोन के अनुसार चुनें. डीप रैड, मैरून, प्लम और ब्राउन लिपस्टिक शेड्स डस्की स्किन वालों को क्लासी लुक देते हैं. आईशैडो में गोल्ड, कौपर और ब्रौंज रंग टोन आंखों को आकर्षक बनाते हैं.
हलका गोल्डन
हाइलाइटर चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है.
ड्रैसिंग सैंस
रंगों से खेलना सीखें क्योंकि ड्रैस का कलर आप के लुक को अपलिफ्ट कर सकता है. ब्राइट रंग जैसे रैड, यलो, रौयल ब्लू और ग्रीन आप की स्किन टोन को और निखारते हैं. व्हाइट और औफव्हाइट भी बहुत ऐलिगैंट लुक देते हैं. बहुत ज्यादा फीके या स्किनी कलर्स से बचना जरूरी है. वार्म और अर्दी टोंस जैसे रस्ट, गोल्डन यलो डस्की स्किन की नैचुरल वार्म्थ को कौंप्लिमैंट करते हैं.
ज्वैल टोन पसंद है तो एमराल्ड ग्रीन, टील या बौटल ग्रीन कलर की ड्रैसेज ले सकती हैं. मैरिज फंशन या पार्टी के लिए इन कलर की ड्रैसेज डस्की स्किन को सूट करेंगी लेकिन फैब्रिक सिल्क या औरगैंजा हो तो बेहतर होगा.
आज ही सब्सक्राइब करें सरिता
आपके लिए स्पेशल छूट

हेयरस्टाइल
सही हेयरस्टाइल आप के पूरे लुक को बदल सकता है. कर्ली या वेवी हेयर आप को स्टाइलिश और फ्रैश लुक देते हैं. बालों में हलका ब्राउन, बरगंडी हाइलाइट्स भी ट्राई किए जा सकते हैं. सैंटर पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल खास मौकों पर फबेगा लेकिन ड्रैस भी उसी हिसाब से चुननी होगी.
ऐक्सैसरीज
इस मामले में छोटी चीज बड़ा असर वाला फौर्मूला काम करता है यानी छोटा लेकिन स्किन टोन के हिसाब से चुना गया ज्वैल पीस लुक को एकदम अपलिफ्ट कर देगा. गोल्ड और औक्सिडाइज्ड ज्वैलरी डार्क स्किन पर बेहद खूबसूरत लगती है. स्टेटमैंट इयररिंग्स या
नैकपीस आप के सिंपल लुक को भी खास बना सकते हैं. ज्वैलरी का चुनाव भी ड्रैस के हिसाब से करना होगा.
कौन्फिडैंस
सब से बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है आप का आत्मविश्वास. जब आप खुद अपने रंग पर गर्व करती हैं तभी आप की पर्सनैलिटी सब से ज्यादा निखरती है. लोगों को एहसास दिलाने से पहले आप को खुद यह मानना है कि डार्क स्किन कोई कमी नहीं बल्कि आप की एक खूबसूरत पहचान है. आप का खुद को कैरी करने का स्टाइल और कम्युनिकेशन स्किल्स आप की पर्सनैलिटी को पहचान देने के लिए काफी हैं.
मैडिकल केयर
डार्क स्किन टोन को बदलने की नहीं बल्कि क्लीयर और ग्लोइंग बनाए रखने की जरूरत होती है. इस के लिए आप स्किन स्पैशलिस्ट की सलाह ले सकती हैं. ऐसा करने में हिचकिचाएं नहीं क्योंकि फेयर स्किन टोन वाले भी ऐसा करते हैं. फेयर स्किन में भी कई खामियां होती हैं जिन के लिए मैडिकल हैल्प लेनी ही पड़ती है.
कैमिकल पील और स्किन थेरैपी : यह डैड स्किन हटा कर नई, फ्रैश स्किन को सामने लाती है जिस से चेहरा ज्यादा क्लीयर दिखता है.
पिग्मैंटेशन ट्रीटमैंट : ट्रीटमैंट में दागधब्बे, टैनिंग या अनइवन स्किन टोन से निबटने के लिए लेजर और स्पैशल क्रीम्स का उपयोग किया जाता है. इस में इफैक्टेड एरिया को मार्क कर के उसे भी ठीक करने पर काम किया जाता है.
मैडिकल क्रीम्स और सीरम : नियासिनामाइड, कोजिक ऐसिड और अल्फा आर्बुटिन जैसी चीजें स्किन को धीरेधीरे ब्राइट और इवन बनाती हैं.
ग्लूटाथियोन का सच
आजकल स्किन को ब्राइट लुक देने के पावरफुल ऐंटीऔक्सीडैंट ग्लूटाथियोन काफी चर्चा में है. हालांकि इस के असर और सुरक्षा को ले कर मैडिकल दुनिया में अभी भी बहस जारी है. इस का इस्तेमाल बिना डाक्टर की सलाह लिए बिना न करें. इस के साइड इफैक्ट्स में डाइजेशन की समस्या और जिंक की कमी हो जाना प्रमुख हैं. इस के अलावा अस्थमा के मरीजों को भी इसे न लेने की सलाह दी जाती है.
