Intimate hygiene : कुछ लोग अपने प्यूबिक हेयर को क्लीन नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है ये प्राकृतिक बाल उन्हें किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं. लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि शरीर के प्राइवेट पार्ट के बालों को हटाना इंटीमेट हाइजीन के लिए बहुत  जरूरी है. क्यूंकि अत्यधिक नमी और साफ़ सफाई के अभाव की वजह से आपके बालों में फंगल इन्फेक्शन और वजाइनल यीस्ट इन्फेक्शन हो सकता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहें हैं जो प्यूबिक हेयर को निकल कर आपकी इंटीमेट हाइजीन में मदद कर सकती हैं.

हेयर ट्रिमिंग करना एक अच्छा ऑप्शन है

प्यूबिक हेयर हटाने के लिए ट्रिमिंग बेस्ट तरीका होता है. क्योंकि ट्रिमिंग में किसी भी तरह के कट्स नहीं लगते हैं. नीचे के बालों को हटाने में अगर कट्स लग जाते हैं तो उससे इंफेक्शन और एसटीआई का खतरा बढ़ जाता है.वैसे भी ट्रिमिंग में स्किन से सीधा संपर्क नहीं होता तो जलन आदि की समस्या भी नहीं होती है.

कैंची का यूज़ करें

प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने के लिए कैंची का प्रयोग करना सबसे ज्यादा सही रहता है. लेकिन ऐसा करते समय धयान दें कि ये काम रोशनी में ही करें ताकि कोई कट न लग जाएँ. इसके आलावा छोटी कैंची का यूज़ करें ताकि बालों को आसानी से काटा जा सकें.

बालों को शेव करें

शेव करने के लिए आपको वूमेन रेजर की जरुरत पड़ती है. इससे बहुत ही आसानी से हेयर हटाए जा सकते हैं. बस इसे यूज़ करते समय सावधानी रखें कि कोई कट ना लग जाएँ क्यूंकि इसमें ब्लेड होते हैं.  हेयर रिमूवल के लिए अपने प्राइवेट एरिया पर साबुन लगाएं और बालों के विकास की दिशा में रेजर चलाएं. शेविंग के बाद गुनगुने पानी से अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह क्लीन करें. इससे वे छोटे–छोटे बाल भी निकल जाएंगे जो प्यूबिक एरिया में चिपके रह गए हैं. ध्यान रहे कि पानी सिर्फ गुनगुना हो, बहुत ज्यादा गर्म पानी स्किन बर्न कर सकता है. शेविंग के बाद स्किन सेंसिटिव हो जाती है. अंत में एक साफ तौलिये से थपथपाकर सुखाएं.

ज्यादातर लड़कियां शेविंग के बाद हल्की जलन या इरिटेशन का सामना करती हैं. जबकि कई बार तेज रेजर के इस्तेमाल से रेडनेस भी हो सकती है. स्किन इरिटेशन या जलन को रोकने के लिए एलोवेरा जेल जैसा सूदिंग मॉइस्चराइज़र अप्लाई करें.

एपिलेटर

वैक्सिंग, थ्रैडिंग और शेविंग के बाद लड़कियों को एपिलेटर्स यूज करना ज्‍यादा आसान लगता है. हांलाकि, इसे संवेदनशील एरिया पर यूज करने पर दर्द हो सकता है. इसमें कई ट्वीजर लगे होते हैं, जो बालों को खींचने का काम करते हैं. इसे भी काफी आसानी से और कम समय में किया जा सकता है.

वैक्सिंग करें

प्यूबिक हेयर को हटाने का यह सबसे फेमस तरीका है. अकसर लड़कियां पार्लर में जाकर ये काम करवाती हैं. इसमें बाल जड़ से अलग हो जाते हैं और स्किन काफी चिकनी हो जाती है. यही वजह है लड़कियों को वैक्सिंग करवाना काफी पसंद आता है. हालाँकि यह प्रोसेस कई बार काफी दर्दनाक होता है. सेंसिटिव स्किन के निए ये हानिकारक भी साबित हो सकती है.

हेयर रिमूवर क्रीम

हेयर रिमूवर क्रीम बालों को रोम छिद्र से बाहर नहीं निकलती बल्कि इसे रोम छिद्र में ही पिघला देती है. इस प्रक्रिया में बालों को हटाने के लिए क्रीम की एक पतली परत को बालों पर लगभग 5 -10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना चाहिए. इसके बाद जब क्रीम को धोया जाता है तो यह सारे बालों को भी अपने साथ बहकर ले जाती है. फिर इसे कपडे से साफ़ कर लें. लेकिन कोई भी क्रीम यूज़ करने से पहले डिब्बे पर लिखें इंस्ट्रक्शन को अच्छी तरह पढ़ लें. तभी क्रीम का यूज़ करें.

माइल्ड स्क्रबर का इस्तेमाल करें

डेड स्किन सेल्स को हटाने और इंग्रोन हेयर के जोखिम को कम करने के लिए एक सौम्य स्क्रब का उपयोग करें. अपने प्यूबिक हेयर के एरिया को हल्के हाथों से माइल्ड स्क्रब लेकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें. ऐसा करने से स्किन पोर्स खुल जाएंगे और हेयर्स को पूरी तरह से निकाल पाएंगे.

​लेज़र हेयर रिमूवल

लेज़र हेयर रिमूवल बालों को हटाने का एक स्थायी तरीका है. इसमें अनचाहे बालों के फॉलिकल्‍स को लेजर लाइट के जरिए तोड़ दिया जाता है. इससे लंबे समय तक बाल नहीं आते. हांलाकि, यह सिंगल सेटिंग में नहीं किया जा सकता. लेजर उपचार महंगा हो सकता है, जो कई सत्रों से होकर गुजरता है. लेकिन कुछ लोगों को इस ट्रीटमेंट के बाद रेडनेस या जलन का अनुभव हो सकता है. लेकिन इस तरीके से एक साफ, चिकनी फिनिश मिलती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...