BMI calculator : बीएमआई का मतलब बौडी मास इंडैक्स होता है. यह एक स्क्रीनिंग टूल है जो शरीर में वसा की मात्रा का अनुमान लगाने के लिए व्यक्ति की ऊंचाई और वजन के अनुपात को मापता है. दूसरे शब्दों में कहें, तो आप का वजन आप की हाइट के अनुसार सही है या नहीं इस का पता बीएमआई यानि बौडी मास इंडैक्स से लगाते हैं.
1990 के अंत में बीएमआई का फौर्मूला आया, जो वर्तमान दौर में मोटापा जांचने का इंटरनैशनल और सर्वमान्य मानक है यानि शरीर के अनुपात के हिसाब से फैट कितना ज्यादा या कम है, यह पता लगाने का तरीका बीएमआई है.
https://youtube.com/shorts/YkKvo5RS0QI?si=kKSDRP1fUvBgNEKI
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
इस बारे में बता रही हैं डाक्टर रिया अग्रवाल :
कैसे करें बीएमआई कैलकुलेट
बीएमआई मोटापे की जांच करने का एक अंतरराष्ट्रीय मानक है. बीएमआई मांपने के लिए अपने वजन को अपनी लंबाई (इंच में) से भाग करें. बीएमआई के आधार पर आप यह जांच सकते हैं कि आप का वजन सामान्य है या उस से अधिक.
भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मानकों के अनुसार सामान्य बीएमआई 23 से कम है, ओवरवेट 23 से ज्यादा है और 25 से ज्यादा बीएमआई वालों को मोटापे की श्रेणी में रखा गया है.
