Hair Straightening Brush : कालेज, औफिस या दोस्तों के साथ आउटिंग हो तो हर मौके पर लड़कियां चाहती हैं कि उन के बाल मिनटों में सलीकेदार और स्टाइलिश दिखें. यही वजह है कि स्ट्रैटनिंग ब्रश तेजी से उन का पसंदीदा हेयर टूल बनता जा रहा है.
इस्तेमाल में आसान पारंपरिक स्ट्रैटनर की तुलना में स्ट्रैटनिंग ब्रश इस्तेमाल में आसान होते हैं और बालों को प्राकृतिक वौल्यूम भी देते हैं. कुछ ही मिनटों में फ्रिज कम हो जाता है और बाल मुलायम व चमकदार दिखने लगते हैं.
यही कारण है कि व्यस्त दिनचर्या वाली युवतियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.
https://youtube.com/shorts/jGNXjpmVrAQ?si=8uT-NFgydwX46LKJ
बाजार में हैं कई औप्शन
बाजार में भी कई शानदार विकल्प उपलब्ध हैं. Philips Heated Straightening Brush लगभग ₹3,000–₹3,500 में मिलता है, जबकि Havells Hair Straightening Brush की कीमत करीब ₹2,000–₹2,500 है.
प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए Alan Truman Straightening Brush लगभग ₹4,000–₹5,000 में उपलब्ध है.
सही तापमान पर और हीट प्रोटैक्टेंट के साथ इस्तेमाल करने पर स्ट्रैटनिंग ब्रश न केवल समय बचाते हैं, बल्कि हर दिन खूबसूरती और आत्मविश्वास भी देते हैं.
स्ट्रैटनिंग ब्रश बालों को एकसाथ सुलझाते और सीधा करते हैं, जिस से समय और मेहनत दोनों की बचत होती है.
इन से बालों में प्राकृतिक वौल्यूम बना रहता है, इसलिए लुक अधिक नैचुरल दिखता है.
