Beauty Tips : छुट्टियों की प्लानिंग सिर्फ टिकट और होटल बुक करने तक सीमित नहीं होती. अगर आप चाहती हैं कि ट्रिप के दौरान बारबार तैयार होने में समय न लगे और हर फोटो में फ्रैश व ग्लोइंग दिखें तो यात्रा से पहले कुछ ब्यूटी ट्रीटमैंट्स करवाना अच्छा विकल्प हो सकता है. इस से आप का समय भी बचेगा और छुट्टियों का पूरा मजा भी मिलेगा.
बालों के लिए प्रोटीन हेयर ट्रीटमैंट: अगर ट्रिप के दौरान आप के बाल जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं तो पहले से प्रोटीन हेयर ट्रीटमैंट करवाया जा सकता है. यह बालों को मजबूत, मुलायम और स्मूद बनाने में मदद करता है, साथ ही बाल ज्यादा मैनेजेबल रहते हैं, जिस से हर दिन हेयर स्टाइल बनाने में कम मेहनत लगती है.
ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फेशियल: यात्रा से पहले हलका हाइड्रेटिंग फेशियल कराना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. इस से स्किन की डीप क्लीनिंग, हलका ऐक्सफौलिएशन और हाइड्रेशन मिलता है. नतीजतन चेहरा फ्रैश, हैल्दी और नैचुरल ग्लो के साथ नजर आता है. इस के बाद अकसर सिर्फ सनस्क्रीन और हलके मेकअप से भी काम चल जाता है.
लैश लिफ्ट और टिंट: अगर आप छुट्टियों में रोज मसकारा लगाने के ?ां?ाट से बचना चाहती हैं तो लैश लिफ्ट और टिंट अच्छा विकल्प हो सकता है. इस से पलकों को नैचुरल कर्ल और डार्क लुक मिलता है, जिस से आंखें बिना ज्यादा मेकअप के भी आकर्षक दिखती हैं.
वैक्सिंग और बौडी पौलिश: ट्रिप से कुछ दिन पहले प्रोफैशनल वैक्सिंग कराने से छुट्टियों के दौरान बारबार शेविंग या वैक्सिंग की जरूरत नहीं पड़ती. इस के साथ बौडी पौलिश कराने से डैड स्किन हटती है और त्वचा ज्यादा मुलायम और स्मूद महसूस होती है.
मैनीक्योर और पैडीक्योर: घूमनेफिरने और बीच या पूल पर समय बिताने के दौरान हाथों और पैरों की देखभाल भी जरूरी होती है. जैल मैनीक्योर लंबे समय तक टिकता है, जबकि स्पा पैडीक्योर पैरों की रूखी त्वचा और ऐडि़यों को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है. न्यूट्रल या अपनी पसंद के रंग चुन कर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं.
छुट्टियों का मजा लें, तैयारी की टैंशन नहीं: ये छोटेछोटे ब्यूटी ट्रीटमैंट्स आप की छुट्टियों को ज्यादा आसान और आरामदायक बना सकते हैं. इस से आप को बारबार तैयार होने में समय नहीं लगाना पड़ेगा और आप अपने ट्रिप, तसवीरों और खूबसूरत यादों का भरपूर आनंद ले पाएंगी.
