Pedicure trends 2026 : इस बार सिर्फ नेल पौलिश के रंग ही नहीं, बल्कि ग्लासी, क्रीम और आर्टिस्टिक फिनिश भी काफी ट्रेंड में हैं. अच्छी बात यह है कि इन में से कई डिजाइन आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं.
इस सीजन के पसंदीदा पेडीक्योर ट्रेंड्स
पर्ल कोरल: पर्ल कोरल इस समय सब से ज्यादा पसंद किया जाने वाला शेड बन गया है. इस में कोरल और हल्के शैम्पेन रंग की मोती जैसी चमक होती है, जो धूप में बेहद खूबसूरत दिखती है. यह लगभग हर स्किन टोन पर शानदार लगता है और ओपन सैंडल के साथ बेहद एलिगेंट लुक देता है.
वाटरकलर वाश: अगर आप को हल्के और साफ्ट रंग पसंद हैं, तो वाटरकलर वाश आप के लिए बेहतरीन विकल्प है. इस में कोरल, पीच, लैवेंडर जैसे रंग एकदूसरे में ऐसे घुलते हैं जैसे किसी वाटरकलर पेंटिंग का हिस्सा हों. यह लुक काफी यूनिक और आर्टिस्टिक दिखाई देता है.
घर पर कैसे बनाएं: सब से पहले सफेद जेल बेस लगा कर सुखा लें. अब कोरल, पीच या लैवेंडर जैसे हलके रंगों की पारदर्शी लेयर लगाएं. पतले ब्रश से रंगों को हल्के हाथों से ब्लेंड करें. क्योर करने के बाद ऊपर से ग्लासी टौप कोट लगा दें.
मिडनाइट ब्लू: इस सीजन का सब से बोल्ड और रौयल रंग मिडनाइट ब्लू है. कम रोशनी में यह लगभग काला दिखता है, जबकि धूप में इस का गहरा नीला रंग बेहद आकर्षक नजर आता है. टैन स्किन और स्टाइलिश सैंडल के साथ इस का काम्बिनेशन शानदार लगता है.
सौफ्ट सेज ओम्ब्रे: नैचुरल और मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए सौफ्ट सेज ओम्ब्रे परफेक्ट है. इस में पारदर्शी बेस धीरेधीरे हल्के हरे रंग में बदलता है, जिस से नाखून बेहद साफ और एलिगेंट दिखते हैं.
घर पर कैसे बनाएं: जेल बेस लगा कर सुखा लें. स्पंज की मदद से सौफ्ट सेज रंग को नाखून के सिरे से नीचे की ओर ब्लेंड करें. मनचाहा ग्रेडिएंट बनने तक दोहराएं. आखिर में ग्लासी टौप कोट लगा दें.
रास्पबेरी क्रोम: अगर आप को चमकदार और ग्लैमरस लुक पसंद है तो रास्पबेरी क्रोम ट्राई करें. यह गहरा गुलाबीलाल रंग मिरर जैसी चमक देता है और रोशनी के साथ अलगअलग शेड्स में नजर आता है.
सूरजमुखी पीला: ब्राइट और एनर्जेटिक लुक के लिए सनफ्लावर येलो इस समर का हाट फेवरेट है. यह रंग छुट्टियों वाला फील देता है और ओपन फुटवियर के साथ बेहद आकर्षक लगता है.
आइवरी व्हाइट: अगर आप सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक चाहते हैं तो आइवरी व्हाइट चुनें. यह शुद्ध सफेद से थोड़ा क्रीमी होता है और हर स्किन टोन पर क्लासी दिखाई देता है.
ग्लेज्ड चेरी रेड: क्लासिक रेड का यह नया अवतार इस समय सब से ज्यादा ट्रेंड में है. इस की हाईशाइन जेल फिनिश इसे और भी गहरा और आकर्षक बनाती है. यही वजह है कि यह धीरेधीरे साधारण रेड नेल पौलिश की जगह ले रहा है.
फ्लोटिंग पेटल आर्ट: फ्लोरल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए फ्लोटिंग पेटल आर्ट शानदार विकल्प है. इस में पारदर्शी जेल बेस के अंदर छोटेछोटे फूलों की पंखुडि़यां तैरती हुई दिखाई देती हैं. यह लुक बेहद नाजुक, रोमांटिक और प्रीमियम लगता है.
घर पर कैसे बनाएं: ट्रांसपेरेंट जेल बेस लगा कर सुखा लें. छोटे सूखे या जेल से बने फूलों की पंखुडि़यां रखें. ऊपर से पारदर्शी जेल की एक और लेयर लगा कर सील करें. आखिर में मोटा ग्लौसी टौप कोट लगाकर कांच जैसी फिनिश दें.
फ्लेमिंगो पिंक: अगर आप सब से ज्यादा ध्यान खींचने वाला रंग चुनना चाहते हैं, तो फ्लेमिंगो पिंक बेहतरीन रहेगा. यह हाट पिंक से भी ज्यादा ब्राइट और फ्रेश दिखता है. हर स्किन टोन पर इसका लुक शानदार आता है और यह पूरे समर वाइब को और भी स्टाइलिश बना देता है.
इस समर कौन सा ट्रेंड चुनेंगी आप
समर 2026 में नेचुरल, ग्लौसी और क्रोम फिनिश वाले पेडीक्योर सब से ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. अगर आप को सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो आइवरी व्हाइट या पर्ल कोरल चुन सकते हैं. वहीं, बोल्ड स्टाइल पसंद है तो मिडनाइट ब्लू, रास्पबेरी क्रोम या ग्लेज़्ड चेरी रेड बेहतरीन विकल्प हैं. और अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो वाटरकलर वौश या फ्लोटिंग पेटल आर्ट आप के लुक में चार चांद लगा देंगे.
अब बताइए, इन ट्रेंड्स में से आप का फेवरेट कौन सा है, रास्पबेरी क्रोम, मिडनाइट ब्लू, फ्लोटिंग पेटल आर्ट या फिर पर्ल कोरल?
