Beauty Tips : छुट्टियों  की प्लानिंग सिर्फ टिकट और होटल बुक करने तक सीमित नहीं होती. अगर आप चाहती हैं कि ट्रिप के दौरान बारबार तैयार होने में समय न लगे और हर फोटो में फ्रैश व ग्लोइंग दिखें तो यात्रा से पहले कुछ ब्यूटी ट्रीटमैंट्स करवाना अच्छा विकल्प हो सकता है. इस से आप का समय भी बचेगा और छुट्टियों का पूरा मजा भी मिलेगा.

बालों के लिए प्रोटीन हेयर ट्रीटमैंट: अगर ट्रिप के दौरान आप के बाल जल्दी फ्रिजी हो जाते हैं तो पहले से प्रोटीन हेयर ट्रीटमैंट करवाया जा सकता है. यह बालों को मजबूत, मुलायम और स्मूद बनाने में मदद करता है, साथ ही बाल ज्यादा मैनेजेबल रहते हैं, जिस से हर दिन हेयर स्टाइल बनाने में कम मेहनत लगती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फेशियल: यात्रा से पहले हलका हाइड्रेटिंग फेशियल कराना त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है. इस से स्किन की डीप क्लीनिंग, हलका ऐक्सफौलिएशन और हाइड्रेशन मिलता है. नतीजतन चेहरा फ्रैश, हैल्दी और नैचुरल ग्लो के साथ नजर आता है. इस के बाद अकसर सिर्फ सनस्क्रीन और हलके मेकअप से भी काम चल जाता है.

लैश लिफ्ट और टिंट: अगर आप छुट्टियों में रोज मसकारा लगाने के ?ां?ाट से बचना चाहती हैं तो लैश लिफ्ट और टिंट अच्छा विकल्प हो सकता है. इस से पलकों को नैचुरल कर्ल और डार्क लुक मिलता है, जिस से आंखें बिना ज्यादा मेकअप के भी आकर्षक दिखती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...