Emraan Hashmi : बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में सफल करियर के साथ बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं जैसे मर्डर, आवारापन, जन्नत, हमारी अधूरी कहानी, डर्टी पिक्चर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हक आदि कई फिल्मों में इमरान हाशमी ने अलग-अलग किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता है.
लेकिन मर्डर की सफलता के बाद फिल्म में हीरोइन मलिक्का शेरावत के साथ अति सेक्सी दृश्य देने के चलते इमरान हाशमी किसिंग हीरो के नाम से जाने जाते हैं और अलग-अलग किरदार देने के बावजूद इमरान हाशमी की छवि सेक्सी और चुंबन हीरो की है .
लेकिन पर्सनल जिंदगी में यही इमरान हाशमी बहुत ही सभ्य स्वभाव के शालीनता से भरपूर , और शरीफ हीरो माने जाते हैं जिनकी अभी तक के करियर में कभी किसी हीरोइन के साथ नाम नहीं जुड़ा, और ना ही कभी किसी विवादों में फंसकर इमरान का नाम खराब हुआ.
पर्सनल जिंदगी में इमरान हाशमी ने 10 साल पहले जिस लड़की से प्यार किया था उसी से शादी भी की और शादी के बाद उनको एक प्यारा सा बेटा पैदा हुआ.
लेकिन इमरान हाशमी के सर पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके चार साल के बच्चे को कैंसर की बीमारी का पता चला.
इसके बाद इमरान हाशमी बोहत दुखी तो हो गए , लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. और बेटे के कैंसर का इलाज भी हुआ और वह ठीक हो कर घर भी आ गया . उसी दौरान इमरान हाशमी ने इस मुश्किल दौर के दौरान जबकि उनके बेटे को कैंसर से बचने के लिए कीमोथेरेपी करना था उस दौरान का एक वाक्या बताया , इमरान हाशमी के अनुसार उनका बेटा आयान जो कि सुपरहीरो बैटमैन का बहुत बड़ा फैन है , और अगर उसको खाना भी खिलाना हो या दूध पिलाना हो ,तो हम उसको बोलते थे कि बैटमैन ने कॉल करके बोला है कि तुमको खाना खाना है, अगर तुमको बैटमैन की तरह बहादुर बनना है तो. बेटमेन की बात सुनकर ही वो खाना खाता था , यानी कि हमें कुछ भी काम उससे कराना होता तो हम बैटमैन का नाम लेकर ही करवाते थे.
ऐसे में जब कैंसर के इलाज के लिए अयान को कीमोथेरेपी करनी थी तो उसने किमो करवाने से साफ इंकार कर दिया और रोते हुए सब चीजे फेकने लगा , उस वक्त मैने और मेरी वाइफ़ ने प्लान किया , मेरा मोबाइल नंबर बैटमैन सुपर हीरो के नाम से सेव कर दिया , और मेरी फोटो हटा कर बेट मेन की फोटो लगा दी , ऐसे में किमो के दौरान जब आयान कंट्रोल में नहीं आ रहा था तो मैं ने आईसीयू के बाहर जाकर वाइफ के नंबर पर कॉल किया जहां पर बैटमैन की फोटो जब मोबाइल पर दिखाई दी तो वह थोड़ा शांत हुआ तब मैने बैटमैन की आवाज निकाल कर आयान से कहा कि तुमको किमो करना चाहिए तभी तुम सुपर हीरो बैटमैन जैसे बनोगे. मेरी बात सुनकर उसे यही लगा कि उसका सुपर हीरो बैटमैन उससे कह रहा है , उसके बाद आयान का कीमो हुआ. और आयान कैसर को मात देकर स्वास्थ हो गया लेकिन आयन को आज तक नहीं पता है कि उसका बैटमैन सुपर हीरो उसका पिता है .
