प्रसिद्ध साहित्यकार कवि हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक के रूप में जाने जाते है . 11 अक्टुबर 1942 को जन्मे श्री अमिताभ बच्चन 70 के दशक के सुपरस्टार माने जाते हैं. 1969 में सात हिंदुस्तानी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी थिएटर मॉडलिंग विज्ञापन सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है. अपने अभिनय करियर में दीवार, शोले , अमर अकबर एंथोनी, शान , शहंशाह,जैसी कई अनगिनत हिट फिल्में दी हैं.
लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का असली नाम अमिताभ श्रीवास्तव है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने खास तौर पर इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि उनके नाम के आगे श्रीवास्तव के बजाय उनके पिताजी का उपनाम बच्चन क्यों है?
अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय अपने नाम के आगे सरनेम के बजाय उपनाम बच्चन लगाते हैं जिसे उनके बेटे अमिताभ बच्चन ने भी फॉलो किया. इसके पीछे की वजह बताते हुए अमित जी ने बताया ,
अमित जी के अनुसार हमारे देश में शुरुआत से जाति भेद , धर्म व्यवस्था के खिलाफ या हिंदू मुस्लिम ,अन्य जाति के मतभेद चलते चले आ रहे है . और मेरे बाबूजी जाति व्यवस्था के सख्त खिलाफ थे.
लिहाजा जब मैं स्कूल में एडमिशन लेने गया तो मेरे सामने एक फॉर्म रखा गया , जिसमें बाकी डिटेल्स के साथ-साथ एक कॉलम में नाम और सरनेम लिखना था , क्योंकि बाबूजी जाति भेद के खिलाफ थे और उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं था कि मैं किसी खास जाति यहां धर्म के नाम से जाना जाऊं, इसलिए उन्होंने मेरे नाम के आगे श्रीवास्तव सरनेम लगाने के बजाय बच्चन सरनेम लगाना ज्यादा सही समझा. तब से मेरा नाम अमिताभ बच्चन ही पड़ गया. और फिल्मों में जब मैं काम करने के लिए आया. तो मैंने अमिताभ बच्चन नाम को ही कंटिन्यू किया. और इसी नाम को आगे बढ़ते हुए मेरे बच्चों का सरनेम भी बच्चन ही रहा . जैसे अभिषेक बच्चन , और बेटी श्वेता का सरनेम भी शादी से पहले बच्चन हीं था, शादी के बाद श्वेता का सरनेम बदल गया.
