प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन समय रेना जिनकी बातें कटाक्ष के मामले में किसी बाड़ से कम नहीं होती उनके कहे कटाक्ष लोगों के सीधा दिल पर उतरते है , यह वही समय रेना है जिन्होंने अपने शो इंडियाज़ गॉट लेटिन में कटाक्ष से भरा मजाक करके अमिताभ बच्चन तक को डिस्टर्ब कर दिया , समय रेना ने अपने शो में कह दिया की अमिताभ बच्चन ने पोलियो का प्रचार करके कई बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया , लेकिन अपने खुद के बेटे को खुद के पैरों पर क्यों नहीं खड़ा कर पाये ,खबरों के अनुसार समय रेना कि यह बात को सुनकर अमिताभ बच्चन भी डिस्टर्ब हो गए थे.

गौरतलब है जब तक मज़ाक शराफत की चादर ओढ़े रहता है और मजाक मजाक तक ही सीमित रहता है तब तक सब कुछ सही रहता है, लेकिन अगर उसी मजाक में अश्लीलता, धर्म विरोधी बाते , या किसी बड़ी हस्ती पर ताना कशी हो जाती है , तो फिर उस स्टैंडअप कॉमेडियन के भी बुरे दिन आ जाते हैं , ऐसा ही कुछ समय रेना के साथ भी हुआ उनका पहला शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट जहां बंद करवा दिया गया, वही शो में आपत्तिजनक बात करने की वजह से समय रेना के ऊपर तीन लाख का जुर्माना भी हुआ, बहरहाल जैसा कि कहते हैं बदनाम होंगे तो क्या नाम ना होगा ,लिहाजा समय रेना ने एक बार फिर इंडियाज गॉट लेटेंट नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर शुरू किया और इसके पहले एपिसोड में अल्फ़ा फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट सहित पूरी टीम पहुंची थी.

उसी दौरान शो में एक चलताऊ गाना बजाया गया जिस के बोल है ओये होये क्या सीन है चाय की टपरी पे सबकी नज़र जान है ,क्योंकि यह गाना एक दम धमाकेदार था लिहाजा इस गाने पर आलिया भट्ट शरवरी और खुद समय रेना ने ठुमके लगाकर सभी ने डांस किया ,जिसके बाद ये गाना रातोंरात सुपर हिट हो गया ओर इस गाने को 55 मिलियन लोगों ने कुछ घंटे में ही देख लिया, इतना ही नहीं इस गाने पर हजारों रील भी बनी, यह गाना इतना वायरल हो गया कि हर जगह यही गाना सुनाई दे रहा है मजे की बात तो यह है कि यह गाना किसी सिंगर ने नहीं गाया है , बल्कि ए आई के जरिए इस गाने का निर्माण किया गया है ,

इस गाने को sound varse एक AI म्यूजिक बनाने वाले प्लेटफार्म से बनाया गया है. जिसे सौरभ पटेरिया राईली विलियम्स ने मिलकर शुरू किया था, इन दोनों ने मशहूर म्यूजिशियन aavisii आविसी के करियर की शुरुआत में उनके साथ मिलकर काम किया था इस गाने को नागपुर के रहने वाले उत्कर्ष ने बनाया था जिसे ए आई ने अपने जरिए और अपनी स्टाइल में प्रस्तुत किया. यह गाना किसी गायक ने नहीं गया है बल्कि ये एआई का कमाल है , जो आजकल हर जगह बज रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...