आजकल स्टैंडअप कॉमेडियंस को ज्यादातर लोग सुनना चाहते हैं, इनफैक्ट टिकट लेकर उनका शो देखने जाते हैं , ताकि वह थोड़े समय के लिए खुलकर हंस सके , और कॉमेडी के नाम पर स्टैंड अप कॉमेडियंस की बेबाक और बिंदास बातें सुन सके . जिसमें कड़वा सच होता है और जो सबको हजम नहीं होता जिसके चलते कई कॉमेडियंस जेल की हवा भी खा चुके हैं.
इन्हीं में से एक है स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना जो अपने मजाक से अमिताभ बच्चन से लेकर अर्चना पूरन सिंह आलिया भट्ट वरुण धवन किसी को भी नहीं बख्शते हैं. अपने स्टैंडअप कॉमेडी से मजाक उड़ाने के हुनर के चलते समय रैना को पिछले दिनों बुरे वक्त से भी गुजरना पड़ा है.
लेकिन एक सच यह भी है कि लोगों को हंसाने वाला इंसान अंदरूनी तौर पर कई बार बहुत इमोशनल भी होता है साथ ही वह अपने लोगों से बहुत प्यार भी करता है. इसी बात को मद्दे नजर रखते हुए हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान समय ने अपने डॉक्टर नाना को लेकर दिल को छूने वाली बात बताई.
समय रेना के अनुसार मैं खुद कश्मीरी पंडित है, और मेरे नाना कश्मीर के जाने-माने डॉक्टर रह चुके है , बात उन दिनों की है जब कश्मीरी मुस्लिम कश्मीरी पंडितों को चुन चुन कर मार रहे थे, उस दौरान मेरे नाना ने मुस्लिम और हिंदू कश्मीरी पंडितों का बतौर डॉक्टर फ्री में भी इलाज किया था जिनके पास पैसे नहीं होते थे मेरे नाना उनका बिना पैसे के इलाज भी करते थे और दवाई भी दे देते थे, जिस वजह से उन्होंने कश्मीर में बसे हिंदू और मुस्लिम दोनों के बीच अपनी गुडविल बना ली थी. उसी दौरान जब हिंदू मुस्लिम झगड़े हुए तो कश्मीर के मुस्लिम, कश्मीरी पंडितों की हर दिन एक पर्ची निकालते थे उसमें जिसका भी नाम आता था वह उसको मार देते थे, ऐसे में जो हिंदू कश्मीरी पंडित अपनी जिद के चलते कश्मीर छोड़कर नहीं जाते थे उन्हें मार दिया जाता था.
इन्हीं पर्ची में एक नाम मेरे नाना का भी निकला , लेकिन जैसे ही वह नाम निकला एक कश्मीरी मुस्लिम ने मेरे नाना को आकर बता दिया और उनसे कहा कि वह आज के आज ही सपरिवार कश्मीर छोड़ कर चले जाए , मेरी मासी और नानी को जैसे ही इस बात का पता चला की पर्ची में नाना का नाम आया है तो वह उसी वक्त बेहोश हो गई.
उस दौरान कई सारे कश्मीरी मुस्लिमों ने मेरे नाना और सारे परिवार का बचाव किया , और उसी रात नाना नानी और मासी सब कुछ ऐसे ही सारा घर और सामान छोड़ कर , कश्मीर से निकल गए , उन्होंने सोचा दो-तीन हफ्ते की बात है , बाद में वापस आ जाएंगे. लेकिन 25 साल हो गए वह अभी तक कश्मीर नहीं जा पाए.
समय रेना कि इस बात से ये तो साबित होता है कि इंसान अच्छा या बुरा होता है उसकी जाति नहीं , हिंदू हो या मुसलमान बुरे इंसान दोनों ही जगह पर मिलते हैं, और अच्छे इंसान भी.
