Govinda son Yashvardhan : हीरो नंबर वन कहलाने वाले गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन को हीरो नहीं बना सके , हालांकि ज्यादातर एक्टर इसी चक्कर में रहते हैं कि उनके बेटे या बेटी भी उन्हीं की तरह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हो और नाम शोहरत और पैसा कमाए. फिर चाहे वह अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र शत्रुघ्न सिन्हा हो क्या शाहरुख खान आमिर खान सैफ अली खान ही क्यों ना हो. लेकिन इसके विपरीत गोविंदा की अपने बेटे को हीरो बनाने की कोशिश को लेकर कभी कोई बात सामने नहीं आई . हालांकि गोविंदा के बेटे यशवर्धन काफी सालों से फिल्मों में आने की कोशिश में जुटे हुए हैं लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली ,

गोविंदा के बेटे को सपोर्ट ना करने को लेकर उनकी पत्नी सुनीता भी काफी खफा है , और सुनीता ने अपने बेटे को हीरो बनाने का बीड़ा भी कहीं ना कहीं उठा लिया है. जिसके चलते सुनीता सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग के जरिए ना सिर्फ एक्टिव और चर्चित हुई बल्कि एकता कपूर के शो लॉकअप 2 में बतौर प्रतियोगी भी नजर आई .

जिसके बाद सुनीता की मेहनत रंग लाई और एकता कपूर ने गोविंदा के बेटे यशवर्धन को हीरो बनाने का बीड़ा उठाया , जिसकी शुरुआत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के साथ हुई.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...