Grihshobha Empower Her 2026 : दिल्ली प्रैस की गृहशोभा महिलाओं के विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उन्नति के उद्देश्य से ‘गृहशोभा ऐंपॉवरहर इवेंट’ का भव्य आयोजन करती आ रही है. हाल ही में 25 जुलाई को बैंगलुरु के ललित अशोक होटल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिस में 200 से अधिक महिला दर्शक उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और कार्यक्रम का आनंद लिया.
गृहशोभा का मुख्य लक्ष्य महिला सशक्तिकरण है. इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु देशभर में ‘ऐंपॉवरहर’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
कार्यक्रम का संचालन एंकर समीर खान ने किया. उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी पार्टनर्स और स्पौंसर्स का परिचय कराया.
एशियन पेंट्स : होम डेकोर पार्टनर.
किसना डायमंड गोल्ड ज्वेलरी : ज्वेलरी पार्टनर.
सिल्क प्यूरिटी : सिल्क मार्क पार्टनर.
मिरर : हेल्थकेयर पार्टनर.
एम्पेयर : औफिशियल ईवी पार्टनर.
एमएसआईएल चिट्स : चिट फंड पार्टनर.
मैसूर सैंडल सोप्स : एसोसिएट स्पौंसर.
कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली प्रैस ग्रुप के चीफ औपरेटिंग औफिसर शैलेश श्रीवास्तव ने वूमन ऐंपॉवरमैंट और कम्युनिटी बिल्डिंग पर अपने विचार सा?ा किए. उन्होंने दिल्ली प्रैस की ओर से उपस्थित अतिथियों को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया.
इस कार्यक्रम में साउथ इंडियन सिनेमा की अभिनेत्री सात्विका भी शामिल हुईं, जिस से सभागार में नया रोमांच उत्पन्न हुआ. उन्होंने सभी अतिथियों का अभिवादन किया.
होम डेकोर इंटीरियर्स सेशन
इस सत्र में अंबिका मूडपल्ली ने उपस्थित अतिथियों को गृहसज्जा के विषय में विस्तार से जानकारी दी. अपने कई दशकों के अनुभव को सा?ा करते हुए उन्होंने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए.
डिजाइनर स्पौट, उन की पुरस्कार विजेता इंटीरियर आर्किटेक्चर फर्म, बैंगलुरु और अन्य महानगरों में बड़े भवनों और घरों के इंटीरियर डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है. उन्होंने अतिथियों के साथ अनेक ब्यूटी डेकोर आइडियाज सा?ा किए और मूल्यवान सु?ाव दिए, जिन्हें हर कोई अपने बजट में आसानी से अपना सकता है. अंत में उन्होंने गृहसज्जा से संबंधित सभी प्रश्नों का जवाब दिया.
सत्र के समापन पर एशियन पेंट्स के एक्जक्यिटिव सालोमन मंच पर आए और एशियन पेंट्स रायल की नई लग्जरी टेफ्लौन सरफेस टेक्नोलौजी के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने 8 वर्षों की वारंटी की जानकारी दी. साथ ही पेंट्स से जुड़ी रोचक प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाली कई महिलाओं को आकर्षक उपहार भी वितरित किए.
पर्सनल ग्रोथ कौंफिडैंस सेशन
इस सत्र में गीता एच. शेट्टी, ग्रूमिंग गुरुकुल प्रा.लि. की प्रबंध निदेशक एवं संस्थापक, ने महिलाओं के व्यक्तिगत विकास, ग्रूमिंग और उस के महत्त्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने उपस्थित अतिथियों का आत्मविश्वास बढ़ाया और अपने प्रेरणादायक संवाद से उन्हें मोटिवेट किया. अपने विचारों और अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए उच्चस्तरीय सुझाव दिए.
मिरर हेल्थकेयर सेशन
महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल पर केंद्रित इस सत्र में आशा, डा. स्मिता और अन्य विशेषज्ञों ने स्त्री स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने विशेष रूप से मासिकधर्म और मेनोपौज के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला. मिरर के संस्थापक संचित ने महिलाओं को इन समस्याओं के समाधान हेतु मिरर कम्युनिटी से जुड़ कर परामर्श लेने की सलाह दी.
सिल्क मार्क सेशन
सेंट्रल सिल्क बोर्ड की वरिष्ठ अधिकारी हेमाश्री ने रेशमी साडि़यों में सिल्क मार्क के महत्त्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कोकून से ले कर साड़ी की बुनाई तक की प्रक्रिया सम?ाई और बताया कि जब ग्राहक रेशमी साड़ी खरीदें तो गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए सिल्क मार्क लेबल वाली दुकानों से ही खरीदारी करनी चाहिए. सत्र के दौरान उन्होंने रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित की और दर्शकों को अनेक उपहार वितरित किए.
भरतनाट्यम सेशन
इस के बाद एक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति आयोजित की गई. इस उत्कृष्ट भरतनाट्यम प्रदर्शन को सुम प्रभु, जो शास्त्रीय भरतनाट्यम में स्नातकोत्तर हैं, ने अपनी बेटी अदिति प्रभु के साथ प्रस्तुत किया. प्रदर्शन की शुरुआत गणेश स्तुति से हुई, इस के बाद भूमि देवी, शिव, सरस्वती और अंत में अष्टदिक्पालकों को नृत्यांजलि अर्पित की गई. दर्शकों ने इस अद्भुत प्रस्तुति पर जोरदार तालियों से स्वागत किया.
कैरियर एवं लीडरशिप मोटिवेशन सेशन
इस सत्र में उद्यमिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाली स्वप्ना अरुण ने अतिथियों को अपनी मदरहुड फूड्स कंपनी की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सा?ा किया कि कैसे एक साधारण गृहिणी और 3 बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को साकार किया.
उन्होंने बताया कि कंपनी की शुरुआत एक छोटे से गैराज से हुई थी और आज यह बैंगलुरु के कुंबलगोडु में मुख्य रूप से विकसित हो चुकी है. वर्तमान में इस का विस्तार हैदराबाद, मुंबई और पैन इंडिया तक हो रहा है. साधारण डोसा और इडली बैटर से शुरुआत कर आज यह कंपनी हजारों प्रकार के खाद्य उत्पादों की आपूर्ति में सफल रही है.
स्वप्ना अरुण ने महिलाओं को यह संदेश दिया कि अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत और आत्मविश्वास कितना आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित दर्शकों के सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें प्रेरित किया कि व्यक्तिगत विकास और उद्यमिता के माध्यम से वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं.
ग्लैमरस सात्विका
पूरे कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण आधुनिक अभिनेत्री सात्विका की उपस्थिति रही. जब वे मंच पर पहुंचीं तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उन का स्वागत किया. उन्होंने पूरे इवेंट में भाग लिया और प्रमुख सेलिब्रिटीज को यादगार उपहार वितरित किए. सात्विका ने अपनी फिल्मी यात्रा सा?ा की, ‘रोज’ फिल्म से शुरुआत कर हाल ही की ‘मोड़ कविद वातावरण’ फिल्म तक के अनुभव बताए. उन्होंने दर्शकों के साथ सैकड़ों सेल्फी ले कर उत्सव का आनंद बढ़ाया.
किसना डायमंड गोल्ड ज्वेलरी लकी ड्रा
किसना डायमंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से एरिया आपरेशंस मैनेजर सी. रविकुमार ने मंच पर आ कर एक लकी ड्रा का आयोजन किया. विजेताओं का चयन अभिनेत्री सात्विका ने किया. विजेता को बंपर पुरस्कार स्वरूप डायमंड पेंडेंट प्रदान किया गया.
समापन
इस के बाद सभी अतिथियों ने ग्रैंड लंच का आनंद लिया और उपहारों से भरे गुडी बैग प्राप्त कर प्रसन्नता के साथ विदाई ली. कुल मिला कर गृहशोभा ऐंपॉवरहर इवेंट अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
