Dark Spots :  आप कितनी भी खूबसूरत हो अगर चेहरे पर दाग-धब्बे है तो वह आपकी पूरी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. ऐसे में आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए डर्मेटोलौजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन आईएलएएमईडी के संस्थापक और निदेशक, डा. अजय राणा बता रहें हैं कुछ ऐसे उपाय जिसे अपना कर आप कुछ ही मिनटों में पाएंगी साफ और बेदाग रहित चेहरा.

1. एलोवेरा जेल -

एलोवेरा में अनेक तरह के आयुर्वेदिक और मेडिसिनल गुण होते है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है. एलोवेरा का जूस या एलोवेरा जेल को स्किन पर हुए डार्क स्पौट्स या काले धब्बों पर लगा कर 30 मिनट तक रखने से आपके स्किन पर हुए काले धब्बें मिट सकते है. उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें और उसके बाद चेहरे पर अपने स्किन के हिसाब से सीरम और मोइस्चराइजर लगा लें.

2. एप्पल साइडर विनेगर 

स्किन पर हुए दाग धब्बों को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को समान क्वांटिटी में पानी मिला कर मिक्स कर लें. इस घोल को अच्छे से चलाये और डार्क स्पौट्स पर लगाए. इसमें आप चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते है. आप चाहे तो एप्पल साइडर विनेगर में औरेंज जूस भी मिला कर उसको अपने स्किन पर उपयोग कर सकते है. इसे कुछ देर तक स्किन में रहने दें, फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...