Monsoon Skin Care : हमारी स्किन बहुत ही नाजुक और संवेदनशील होती है. गरमियों के मौसम में अलट्रावायलेट किरणें स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं. तब टैनिंग और सनबर्न से स्किन की रंगत खो जाती है.
तब आप अपनी स्किन को टैनिंग और सनबर्न से बचाने के लिए 4 एस का नियम अपना सकती हैं. क्या है यह नियम? आइए जानते हैं:
4 एस नियम यानी सनस्क्रीन+स्टे हाइड्रेटेड+ स्क्रब+स्किन नरिशमैंट.
सनस्क्रीन का इस्तेमाल
वैसे तो सनस्क्रीन की जरूरत हर मौसम में होती है लेकिन गरमियों के मौसम में जो महिलाएं अपना ज्यादा वक्त धूप यानी बाहर महिलाएं बिताती हैं. उन्हें 30-50 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन चेहरे पर लगाने की जरूरत होती है ताकि अपनी स्किन को टैनिंग और सनबर्न से बचा कर रख सकें. मौनसून में सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है. इस के लिए बाहर जाने से करीब 15 मिनट पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं. ऐसा करने से सनस्क्रीन आप की त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो जाता है और आप को सूर्य की यूवी किरणों से बचाए रखता है.
सनस्क्रीन के फायदे
स्किन को नमी प्रदान कर उसे तरोताजा रखता है और रूखेपन से मुक्त बनाता है.
स्किन को उम्र के लक्षणों से बचा कर उसे स्वस्थ और जवां बनाए रखता है.
