उम्र का बढ़ना संकेत है झुर्रियों और दाग धब्बों का. हालांकि बाजारों में ऐसी बहुत सी टेक्निक्स और प्रोडक्ट मौजूद हैं जिनके जरिए आप खुद को जवां रख सकती हैं .लेकिन हर किसी के बस में यह महंगे ट्रीटमेंट करवाना संभव नहीं .समय को अपने वश में तो कोई नहीं कर सकता. परंतु स्किन की सही देखभाल और मेकअप के जरिए आप जरूर खुद को 8 साल तक जवां दिखा सकती हैं.
1. फेशियल और स्क्रब है जरूरी
स्किन को जवां दिखाने के लिए सबसे पहले डेड सेल्स को हटाए और धूप से होने वाली डैमेज से बचे. ऐसा करने के लिए आप एक किसी अच्छी कंपनी के स्क्रब और अल्फा हाइड्रोक्सील का फेशियल करवा सकती हैं.
2. स्किन को रखें हाइड्रेट
प्राइमर की मदद से आप अपने चेहरे पर एक अच्छा एवं टिकाऊ बेस क्रिएट कर सकती है. इससे स्किन की आउटलुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है. रोज अपनी स्किन को मसाज करें. जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है वैसे-वैसे स्किन से जरूरी मास्श्चर खत्म होने लगता है .ऐसे में स्किन को हाइड्रेटिड रखना बेहद जरूरी हो जाता है.
ये भी पढ़ें- वेडिंग सीजन में जानें हेयर रिमूवल क्रीम के फायदे
3. फेस मास्क का करें इस्तेमाल
स्किन लिफ्टिंग मास्क या टाइटनिंग फैसियल आपके चेहरे की स्किन में कसावट आती है. जिससे आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लगती हैं. अगर आप फेस पैक के तुरंत बाद ही मेकअप का प्रयोग कर रही हैं ,तो इस फेस मास्क को 3-4 घंटे पहले ही लगा ले.
