सर्दियों की सर्द हवा अगर को बेजान कर देती है लेकिन अगर से भी ज्यादा असर पड़ता है होंठों पर. सख्त व खुरदरे हो कर होंठों की रंगत कालेपन पर आ सकती है, अगर इस पर ध्यान न दिया जाए. प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप इस समस्या से बच सकती हैं.
- अगर होंठ बुरी तरह फट गए है तो उस पर शहद का लेप लगाएं.
- कच्चे दूध में केसर पीस कर होंठों पर लगाया जाए तो होंठ फटेंगे भी नहीं और उन का कालापन भी दूर हो जाएगा.
- कहते हैं न गुलाब की पंखुडि़यों से गुलाबी होंठ. जी हां, यह बिना कारण नहीं कहा जाता. होंठों का कालापन दूर करने के लिए गुलाब की पंखुडि़यां बहुत फायदेमंद है. गुलाब की पंखुडि़यों को पीस कर कुछ बूंदें नीबू मिला कर, रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं.
- मलाई में चुटकी भर हल्दी मिला कर नियमित रूप से होंठों पर लगाएं. आप के होंठ गुलाबी रंगत लिए मुलायम हो जाएंगे.
- कोको बटर में आधा चम्मच पिघली हनी वैक्स मिलाएं. ठंडा होने पर होंठों पर लगाएं.
यह तो थे कुछ नैचुरल रेमेडिज. पर कुछ उपाय और फायदेमंद साबित हो सकते हैं. जैसे कि -
- खूब पानी पिएं जिस से होंठों में नमी बनी रहेंगी और अगर भी हाइडे्रट रहेगी.
