मैं 18 वर्षीय युवती हूं. मेरी समस्या यह है कि मेरी त्वचा का रंग तो साफ है पर हाथों, चेहरे और गले का रंग सांवला हो गया है. मुझे अपने चेहरे, हाथों और गले का रंग निखारने का कोई उपाय बताइए? साथ ही ऐसा कोई उपाय भी बताइए जिस से त्वचा पर इंस्टैंट ग्लो आ जाए?
हमारे शरीर का वह हिस्सा जो ऐक्सपोज रहता है और धूप, धूल, प्रदूषण के संपर्क में आता है वह गहरे रंग का हो जाता है. चेहरे, हाथों और गले का रंग निखारने के लिए आप चेहरे पर नीबू का रस आधे घंटे के लिए लगाएं और बाद में ठंडे पानी से धो दें. चेहरे को धोने के बाद मौइश्चराइजर लगाना न भूलें क्योंकि नीबू की प्रकृति रूखेपन वाली होती है. आप चाहें तो ठंडे दही का प्रयोग भी कर सकती हैं. साथ ही टमाटर का रस, आलू का रस भी त्वचा के रंग को साफ करने में मददगार होता है.
मैं 17 वर्षीय छात्रा हूं. मेरे चेहरे पर काफी पिंपल्स हो रहे हैं. साथ ही मेरी नाक के आसपास ब्लैकहैड्स भी हैं, जिस से मेरी नाक भद्दी दिखती है. मैं ने बहुत कुछ ट्राई किया है पर कोई लाभ नहीं हुआ. मुझे कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएं, जिस से मेरा चेहरा भी साफ हो जाए और ब्लैकहैड्स से भी छुटकारा मिल जाए?
