Beauty Tips
मेरी उम्र 33 साल है. नेल्स की ग्रोथ नहीं होती है. कृपया बताएं कि इन की ग्रोथ के लिए क्या करूं?
आप के लिए नेल ऐक्सटैंशन बहुत ही अच्छा औप्शन है. इस प्रोसैस से नेल्स को खूबसूरत लुक दिया जाता है. नेल ऐक्सटैंशन करने के कुछ तरीके हैं, जिन में से एक है ऐक्रिलिक पौलिमर पाउडर को मोनोमर लिक्विड के साथ मिला कर नेल ऐक्सटैंशन किया जाता है. फिर नेल को एलईडी लैंप के नीचे 60 सैकंड्स के लिए रखा जाता है. इसी तरीके से फ्रैंच नेल भी बनाए जाते हैं. इस के ऊपर आप नेल आर्ट करवा कर अपने नाखूनों को हमेशा सुंदर बनाए रख सकती हैं.
मेरी उम्र 26 साल है. मेरा फोरहैड मेरे फेस कौंप्लैक्शन से ज्यादा डार्क है. कृपया बताएं कि मुझे अपने फोरहैड के लिए क्या करना चाहिए?
आप रात को सोने से पहले अपने माथे की स्किन को साफ कर कच्चा दूध लगाएं. दूध माथे की त्वचा को पोषण पहुंचाता है. इस के बाद मसूर की दाल को भिगो कर पीस कर इस में ऐलोवेरा जैल मिला कर इसे फ्रि ज में रख दें. फि र रोज 10 से 15 सैकंड्स तक अपने माथे को इस से स्क्रब करें. हफ्ते में 3 बार पैक लगाएं. इस के लिए 1 चम्मच कैलामाइन पाउडर, 1 चम्मच टमाटर का रस, 2-3 बूंदें नीबू का रस डाल कर पैक बनाएं और उसे माथे पर लगाएं. रोज रात को एएचए यानी एल्फ ा हाईड्रौक्सी ऐसिड क्रीम लगाएं. आप को इन उपायों से राहत मिलेगी.
मेरी उम्र 40 साल है. गरदन की रंगत बहुत काली है. निखार लाने के लिए क्या करूं?
गरदन के कालेपन को दूर करने के लिए कच्चे पपीते का इस्तेमाल किया जा सकता है. कच्चे पपीते में पैपीन नाम का ऐंजाइम होता है जो कालेपन को खत्म करना है. इस के लिए पहले गरदन को ब्लीच कर लें फि र कच्चे पपीते की एक फांक ले, कर गले पर धीरेधीरे रगडि़ए. इसे गरदन पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में साफ पानी से धो लें. कच्चे पपीते में विटामिन ए, सी और ई मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है. इसी के साथ एएचए (एल्फा हाईड्रौक्सी एसिड) क्रीम रोज गरदन पर लगाएं. स्किन पर जहां भी इस्तेमाल किया जाता है वहां का रंग साफ होना शुरू हो जाता है. इसलिए इस से गरदन की रंगत तो साफ होगी ही, साथ ही वहां की स्किन बहुत तेजी के साथ रिजनरेट होनी भी शुरू हो जाएगी.
मेरी एक आईब्रो के कौर्नर पर चोट का निशान है. इस वजह से वहां पर आईब्रो हेयर नहीं हैं. इस से मेरी आईब्रो की शेप ठीक नहीं आती है. कृपया बताएं कि मैं क्या करूं ताकि आईब्रो की शेप ठीक नजर आए?
आप इस के लिए परमानैंट मेकअप करवा सकती हैं. चोट के निशान, हलके बाल, आकार का सही न होना या फिर बीमारी के कारण आईब्रो के बाल झड़ जाने जैसी समस्याओं के समाधान के रूप में हम आईब्रो पैंसिल के इस्तेमाल से उस कमी को सुधार लेते हैं. लेकिन पैंसिल कुछ ही देर तक आप के सौंदर्य को बरकरार रख पाती है. इसलिए आईब्रो की खूबसूरती को हर पल बरकरार रखने के लिए परमानैंट मेकअप एक उचित समाधान है.
इस के अंतर्गत मशीन द्वारा एक बार आईब्रो को खूबसूरत शेप व मनचाहे रंग से बना दिया जाता है जो पसीने या नहाने से खराब नहीं होती और लगभग 15 साल तक टिकती है. इस में प्रयोग में आने वाले कलर बहुत ही अच्छी क्वालिटी के होते हैं. लेकिन आप को इस प्रोसैस को दक्ष प्रोफै शनल से ही करवाना चाहिए खासतौर पर कोविड-19 के इस दौर में किसी भी सर्जरी में इन्फै क्शन का खतरा हमेशा बना रहता है. ऐसे में हाइजीन, सही इंक, बेहतर मशीनों व विशेषज्ञ की देखरेख में यह प्रक्रिया करवाई जानी चाहिए.
बहुत उम्र से आंखों की रोशनी कम हो जाने के कारण मैं ने कई सालों तक माइनस पावर का चश्मा लगाया है. औपरेशन के बाद चश्मा तो उतर गया, लेकिन पढ़नेलिखने के लिए लैंस का इस्तेमाल अभी भी करना पड़ता है, जिस कारण मुझे काजल लगाने में बड़ी तकलीफ होती है और अगर काजल न लगाऊं तो आंखें बड़ी, सफेद व सूनी सी लगती हैं. बताएं क्या करूं?
लैंस या चश्मे का इस्तेमाल करने वालों के लिए लाइनर व काजल लगाना दिक्कत का विषय हो जाता है. जहां लैंस लगा कर लाइनर व काजल लगाने से आंखों से पानी बह सकता है तो वहीं बाद में लैंस लगाने से इन के फै लने का डर रहता है. परमानैंट आईलाइनर और काजल से आप की हर समस्या सुलझ सकती है, इस में एक ही बार अच्छी क्वालिटी के कलर फि ल कर दिए जाते हैं और इस से आप हर पल अपनी आंखों को मृगनयनी व कजरारी दिखा सकती हैं.
लेकिन आप को इस प्रोसैस को दक्ष प्रोफै शनल से ही करवाना चाहिए. उसे समझ हो कि वह आप की आंखों की शेप के हिसाब से लाइनर और काजल लगाए. इस के लिए पहले लाइनर और काजल आंखों में लगवाएं. फिर पसंद के अनुसार परमानैंट लाइनर और काजल लगवाएं. यह परमानैंट लाइनर और काजल आराम से 15 साल तक टिक जाता है.
पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :
गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055
कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें. व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.
Beauty Tips
