Cheek bones: आलिया के ग्‍लैमरल लुक में सब से ज्‍यादा नोटिस करने वाली चीज उन के गाल होते हैं. हाइलाइटर से आलिया के चीक बोंस को इनहैंस किया जाता है जिस से उन की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है.

अगर आप भी आलिया भट्ट की तरह चीक बोंस हाइलाइट करना चाहती हैं तो आप को इस के लिए मेकअप के कुछ टिप्‍स को फौलो करना पड़ेगा. लेकिन अगर आप को टोंड फेस चाहिए और आप अपने चबी फेस की वजह से परेशान हैं, तो  फिर क्या करें, जानिए :

चिक बोंस को उभारने के लिए क्या कर सकते हैं

हाइलाइटर कहां लगाएं यह सीखें : मुसकराते समय गाल का जो हिस्सा उभरे उस का मेकअप करें. उसे ही चीकबोन कहते हैं. मेकअप करने के लिए कोई भी अच्छा ब्लश यूज करें. अब सी कर्व पर हाइलाइटर लगाएं यानि चिक बोन के सब से ऊंचे हिस्से पर जैसे कि भौंहों के ठीक नीचे हाइलाइटर लगाएं. इस से आप के चीकबोन हाइलाइट होंगे और उन में उभार आएगा.

इस के लिए सब से पहले तो 2 अलगअलग कलर के ब्लश खरीदें. लाइट कलर को चीकबोन के ऊपर लगाना है और डार्क कलर को उस के ठीक नीचे लगाना है. ऐसा करने पर लगता है कि आप का चीकबोन पूरी तरह उभरा हुआ है. इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि किनारों पर कलर पूरी तरह एक दूसरे में ब्लैंड होने चाहिए. चीकबोन को बेहतरीन लुक देने के लिए आप लाइट पिंक कलर के ब्लश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. गाल के गढ्ढे वाली जगह में न्यूट्रल पिंक टोन वाली ब्लश लगाएं और उसे अच्छी तरह मिलाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...